Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चलता ट्रक बना आग का गोला:चालक ने कूदकर बचाई जान, ट्रांस यमुना क्षेत्र शाहदरा चौराहे की है घटना

    4 hours ago

    1

    0

    शहर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर दौड़ता एक ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। हालांकि समय रहते चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे जनहानि नहीं हुई। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चौराहे पर रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक कल्याण सिंह निवासी उड़नापुर, बड़ागांव भिखी, कानपुर देहात ने बताया कि वह दिबियापुर से प्लास्टिक बनाने का दाना लेकर जा रहा था। आगरा आते समय अचानक ट्रक में आग लग गई। उसने तुरंत ट्रक रोका और कूदकर बाहर निकल आया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शाहदरा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक में रखा सारा प्लास्टिक दाना जलकर राख हो चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत के सभी कार्यालय 5 मार्च तक बंद:DM ने सरकारी कर्मचारियों की होली छुट्टी बढ़ाई, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
    Next Article
    पीलीभीत में बड़ा हादसा टला:शुगर मिल के बाहर ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment