Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जीवाड़े से 77 लाख रुपये से अधिक का गबन:देवरिया में पंचायत भवन भूमि खरीद में घोटाला, CRO जांच में खुलासा

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के लार विकास खंड के पड़री गजराज गांव में पंचायत भवन निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन में सरकारी धन के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि, एक महिला और कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से 77 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का हेरफेर किया गया। शिकायत के अनुसार, गांव निवासी दिवंगत फेकू प्रसाद की सड़क किनारे स्थित जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचा गया। आरोप है कि वर्ष 2023 में माया देवी नामक महिला को फेकू प्रसाद की दूसरी पत्नी दर्शाते हुए कुटुंब रजिस्टर और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराए गए। इसके बाद यह जमीन पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार को लगभग 66.67 लाख रुपये में बैनामा कर दी गई। यह धनराशि महिला के बैंक खाते में जमा हुई। इसके अतिरिक्त, जमीन का कुछ हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में आने पर करीब 12 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा भी उसी बैंक खाते में पहुंचा। बाद में यह रकम विभिन्न खातों में स्थानांतरित की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि धनराशि का बड़ा हिस्सा प्रधान प्रतिनिधि और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खातों में भेजा गया। इस मामले की शिकायत स्थानीय विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी। वहीं, संबंधित महिला ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बैंक खाते से धन निकासी और ट्रांसफर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पहले तहसील स्तर पर जांच की गई, जिसके बाद मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू हुई। शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वी.के. सिंह और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताएं पाई गई हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। प्रशासन ने कहा है कि यदि जांच में सरकारी धन के गबन की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार ने महिलाओं को 1500 करोड़ गैस सब्सिडी भेजी:UP की 1.86 करोड़ लोगों को फायदा; CM बोले- अब कोई न छोटा न बड़ा
    Next Article
    मेरठ में फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ का धमाकेदार प्रमोशन:दर्शकों ने खूब किया इंजॉय,13 मार्च को 300 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment