Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में डीपीएस के स्टूडेंट के 3 दांत तोडे़:साथ पढ़ने वाले लड़के ने पंच मारा, पिता बोले- स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही की

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के डीपीएस शास्त्रीपुरम में पढ़ने वाले 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को उसके साथी ने मुंह पर पंच मारकर 3 दांत तोड़ दिए। दांत टूटते ही छात्र के मुंह से खून निकल आया। पिता पीयूष मल्होत्रा ने कहा- स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देने की बजाए फोन पर कहा कि बच्चे को ले जाइए। उन्होंने अपने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- मुंह खोल बेटा, बस। ना मेरे बच्चे। यह डीपीएस आगरा है। मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। सारा मुंह खत्म हो गया है। प्रशासन और सोशल मीडिया के लोगों से भीख मांगता हूं कि आप इस वीडियो को फारवर्ड कर दीजिए। आगरा के रहने वाले पीयूष मल्होत्रा सोशल मीडिया इंफ्लूयंसर है। उन्होंने बताया- मेरा बेटा डीपीएस शास्त्रीपुरम में 10वीं क्लास में पढ़ता है। शनिवार को बेटा स्कूल गया था। सुबह साढे़ 7 बजे स्कूल से फोन आता है कि बेटे के हल्की चोट लग गई है। उसे स्कूल से ले जाएं। जब मैं स्कूल पहुंचा तो देखा बेटे के मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने बताया- स्कूल की आया बेटे को पकड़कर बैठी थी। मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। उसे फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी। बेटे की हालत देखकर मैं घबरा गए। उन्होंने कहा- बेटे के क्लास में एक लड़के ने मुंह पर पंच मार दिया। इससे उसके तीन दांत टूट गए हैं। उसके जबडे़ में भी चोट है। पिता बोले- बेटे का पूरा मुंह ही खत्म कर दिया पिता पीयूष मल्होत्रा ने अपने बेटे का वीडियो शेयर करते हुए कहा- मुंह खोल बेटा, बस। ना मेरे बच्चे। यह डीपीएस आगरा है। मेरे बच्चे का ये हाल हुआ है। सारा मुंह खत्म हो गया है। प्रशासन और सोशल मीडिया के लोगों से भीख मांगता हूं कि आप इस वीडियो को फारवर्ड कर दीजिए। पीयूष मल्होत्रा ने कहा- स्कूल की तरफ से घोर लापरवाही बरती गई। उन्होंने बच्चे को फर्स्ट एड तक नहीं दी। बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाए, फोन कर कह रहे हैं कि हल्की चोट लग गई है। उसे ले जाएं। उन्होंने कहा- स्कूल में बेटे को चोट लगने के बाद प्रिंसिपल ने बच्चे का हाल चाल तक नहीं पूछा गया। ये लाखों रुपए की फीस लेते हैं लेकिन ये थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ये पैरेंट्स को केवल दुधारू गाय समझते हैं। बेटे को यथार्थ हॉस्पीटल में भर्ती कराया है, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। उनकी ओर से आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में कंप्लेन की गई है। पुलिस भी जांच के लिए डीपीएस पहुंची है। एसीपी एत्मादपुर अमीषा कुमारी ने कहा- सिकंदरा थानें को सूचना मिली थी कि डीपीएस दो छात्रों के बीच लड़ाई हो गई है। दोनों छात्र 10वीं के हैं। एक छात्र को चोट लगी है। इस छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या के बाद फंदे से लटका युवक; झांसी में मां की गोद से 3 साल के मासूम को उठा ले गया; 6 साल पहले हुई थी शादी झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे से लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जगे। वे भी दौड़े पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाहुबली बृजभूषण सिंह ने ठाकुरों को ललकारा:बोले- आपका कोई वजूद नहीं, जानिए इस नाराजगी की वजह क्या?
    Next Article
    गर्लफ्रेंड मुझे टॉर्चर कर रही, लिखकर प्रेमी ने दी जान:मुजफ्फरनगर में फंदे से लटका; 12 साल से चल रहा था अफेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment