Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड मुझे टॉर्चर कर रही, लिखकर प्रेमी ने दी जान:मुजफ्फरनगर में फंदे से लटका; 12 साल से चल रहा था अफेयर

    6 hours ago

    1

    0

    ‘मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। लड़की की मां मुझे फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। इन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। इन लोगों को सजा दिलवाए बिना मत छोड़ना।’ मुजफ्फरनगर में एक युवक ने यह सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। उसने गर्लफ्रेंड और उसकी मां पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार सुबह तितावी थाना क्षेत्र की है। युवक गांव में ही रहकर गाड़ी के स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता था, जबकि लड़की मुंबई में जॉब करती है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… गढ़ी देशराज के रहने वाले आयुष पंवार (27) बघरा कस्बे में दुकान है। उसके पिता नीरज की मौत हो चुकी है। घर में मां सुनीता देवी के अलावा छोटा भाई काशी और बहन मेघना है। मेघना की शादी दिसंबर में होनी है। आयुष भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। घरवालों ने बताया कि आयुष का 12 साल से अंशिका नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों कॉलेज टाइम से एक-दूसरे से बात करते थे। कॉलेज के बाद आयुष ने स्पेयर पार्ट्स की दुकान खोल ली, जबकि लड़की मुंबई में प्राइवेट जॉब करने लगी। 20 किमी दूर है लड़की का घर आयुष की मां सुनीता देवी ने बताया- लड़की का घर हमारे घर से करीब 20 किमी दूर है। इस समय लड़की मुंबई से अपने घर आई थी। वह आयुष को शादी करने के लिए परेशान कर रही थी। बेटा पहले बहन मेघना की शादी करना चाहता था। इसी वजह से वह लड़की से शादी करने के लिए मना कर रहा था। इस वजह से लड़की और उसकी मां बेटे के फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे टॉर्चर कर रही थीं। मां और भाई को भेजा था घर मां ने बताया- मामले को सुलझाने के लिए आयुष ने मुझे और छोटे भाई को लड़की के घर भी भेजा था। लेकिन, लड़की और उसकी मां ने हमारे साथ भी बदतमीजी की थी। उन्होंने साफ कह दिया था कि जैसा वे चाहते हैं, वैसा ही करना होगा, वरना वे फोटो वायरल कर देंगे। इसी बात से परेशान होकर शनिवार सुबह बेटा अपने कमरे में फंदे से लटक गया। अब पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा है… मैं आयुष पंवार बहुत परेशान हूं। पिछले 8-10 दिनों से मुझे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। गर्लफ्रेंड मुझे पिछले 12 साल से प्रताड़ित कर रही है। ये लोग मुझसे शादी करने का दबाव बनाकर और मुझे सजा देकर पैसे वसूल रहे हैं। लड़की की मम्मी मुझे डराती हैं कि अगर मैंने उसको छोड़ा तो वे मेरे और गर्लफ्रेंड के फोटो वायरल कर देंगी। मैंने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अपनी मम्मी की शह पर वह मुझे बार-बार टॉर्चर करती रही। मैंने इस मामले को सुलझाने के लिए अपने भाई और मम्मी को उनके घर भी भेजा था। लेकिन, उन लोगों ने इनके साथ भी बदतमीजी की। उन्होंने साफ कह दिया कि जैसा वे चाहते हैं वैसा ही करना होगा, वरना फोटो वायरल कर देंगे। अब मैं इन सब चीजों से दुखी होकर, लड़की और उसकी मां से परेशान आकर सुसाइड करने जा रहा हूं। पुलिस से मेरी यह उम्मीद है कि लड़की और उसकी मां को जेल भेजने का काम किया जाए। मेरी अपनी फैमिली से भी विनती है कि कृपया करके इन्हें जेल भिजवाएं। मेरे भाई काशी, अभिषेक और उज्ज्वल आप सब से मेरी गुजारिश है कि मेरा केस अच्छे से लड़ें। जिससे लड़की और उसकी मम्मी को उनके किए की सजा मिले। वे कभी बाहर न आ पाएं। आप मेरी वॉट्सएप चैट देखिए कि लड़की ने मुझे कितना टॉर्चर किया है। भगवान भी इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। लड़की मुझसे हर रोज पैसे मांगती थी और ज्यादातर कैश लेती थी। उसकी मां ने भी मुझे अलग से घर बुलाकर कैश लिया है। उनकी यह सारी चाल कैमरे में दिख रही होगी, जिसे मैं समय रहते समझ नहीं पाया। पिछले 4 महीनों से लड़की मुझे नॉर्मल कॉल के बजाय वॉट्सएप कॉल ज्यादा कर रही थी। पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इन दोनों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। मेरे परिवार से विनती है कि इन्हें जेल पहुंचाए बिना बिल्कुल मत छोड़ना। Thank you police Sorry my family मुझे माफ करना और टॉर्चर नहीं झेला जा रहा Ayush सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया आज सुबह एक युवक के सुसाइड की सूचना मिली। थाना तितावी पुलिस ने मौका मुआयना किया। मौके पर फील्ड यूनिट भी बुलाई गई। मैंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के कुछ आरोप हैं और सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है। उनकी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत, दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बुरी तरह पिचकी स्कार्पियो में परिवार फंस गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में डीपीएस के स्टूडेंट के 3 दांत तोडे़:साथ पढ़ने वाले लड़के ने पंच मारा, पिता बोले- स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही की
    Next Article
    मेरठ सलावा गांव पहुंचे जयंत चौधरी:बिना सलामी लिए की समीक्षा बैठक, गठबंधन के बाद पहली बार नए जिलाध्यक्ष के गांव में जनसभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment