Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ढाबे में भीषण आग, सिलेंडर फटने से धमाका:हाईवे पर मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में भावना क्लार्क होटल के पास स्थित हेलो ढाबे में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई। आग के बीच एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाकर ढाबे में रखे कुछ सिलेंडर बाहर निकाल लिए। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को ढाबे के पास जाने से रोक दिया। सुरक्षा को देखते हुए हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक भी रोकना पड़ा। रात करीब 3 बजे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि उस समय ढाबे में ग्राहक नहीं थे। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। सिलेंडर फटते ही मची भगदड़ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ढाबे से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने अंदर जाकर कुछ सिलेंडर बाहर निकाल लिए। इसी दौरान अंदर रखा एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए और मौके से दूर भागने लगे। आग बुझाने में लगा समय स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं। इस वजह से आग फैलती चली गई। रात करीब 2 बजे तक ढाबे में आग की लपटें उठ रही थीं और इन्हें दूर से भी देखा जा सकता था। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को ढाबे से दूर रखा। अंदर और सिलेंडर होने की आशंका के चलते इलाके में सतर्कता बरती गई। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पिता को चाय पिलाई, मवेशियों को चारा-पानी दिया, टीन शेड में मिला शव
    Next Article
    फर्रुखाबाद फतेहगढ़ स्टेडियम में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन:पंडाल में 500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, एलईडी पर PM मोदी का संबोधन सुना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment