Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चढ़कर 25 डिग्री पहुंचा, AQI 134 दर्ज

    5 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग केंद्र में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।पालम में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रिज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि आया नगर में यह 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में CM विजय का 'कामराज दांव'! DMK को सीधी चुनौती, दक्षिण में नाडर समुदाय पर नजर और BJP समर्थकों को दिखा बड़ा अवसर
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Operation Firewall से बड़ा खुलासा, Indian Navy की जानकारी Pakistan तक पहुँचाई जा रही थी, 13 नौसैनिक जाँच के घेरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment