Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में एमडी छात्रा के मौत की गुत्थी उलझी:मां बोली- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती; पिता रिटायर्ड IRS, भाई इंजीनियर, आगरा में ही किया अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के हॉस्टल में एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्तिका सिंह (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा का शव रविवार शाम कमरे में मिला, लेकिन पुलिस के अनुसार मौत करीब 48 घंटे पहले ही हो चुकी थी। ऐसे में पूरी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों ने आगरा में ही अंतिम संस्कार किया। साथ ही उनकी तरफ से कोई एफआइआर भी नहीं कराई गई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां अनिता ने कहा- मेरी बेटी होनहार थी वो ऐसा कुछ नहीं कर सकती है। मैं अभी नहीं बाद में कार्रवाई करूंगी। वर्तिका मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली थी और पिता रिटायर्ड IRS हैं। जबकि भाई अमेरिका में इंजीनियर हैं। फोन न उठाने से शुरू हुई चिंता, ऐसे खुला मामला रविवार सुबह से वर्तिका अपनी मां अनीता के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह पढ़ाई में व्यस्त होंगी, लेकिन दोपहर तक लगातार कॉल करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद मां ने वर्तिका के बैचमेट सिद्धार्थ शर्मा को फोन कर स्थिति बताई। सिद्धार्थ अपने साथ सहपाठी शिखा ठाकुर और डॉ. सना रब्बानी के साथ हॉस्टल पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा धक्का देकर खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए—वर्तिका बेड पर बेसुध पड़ी थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार रात को मौत की आशंका पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के आधार पर मौत का समय लगभग 48 घंटे पहले का है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शनिवार रात को ही वर्तिका की मौत हो गई थी। खास बात यह है कि उसी रात उनकी मां से आखिरी बार बात हुई थी और बातचीत सामान्य रही थी। कमरे से मिले अहम सुराग, लेकिन सुसाइड नोट नहीं जांच के दौरान पुलिस और फील्ड यूनिट को कमरे से कुछ अहम चीजें मिलीं। बेड पर बीयर की केन, सिगरेट की डिब्बी और डेटॉल की खाली शीशी बरामद हुई। मोबाइल फोन भी वहीं मिला। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या की आशंका पर सवाल बने हुए हैं। कमरे में सामान भी बिखरा हुआ था। पोस्टमार्टम में कारण साफ नहीं, बढ़ी उलझन सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। लेकिन रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। ऐसे में डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। अवसाद में थीं छात्रा, पहले भी ले चुकी थीं ओवरडोज परिजनों के अनुसार, वर्तिका पढ़ाई के दौरान अवसाद से जूझ रही थीं। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। 26 मार्च को उन्होंने नींद की गोलियों की ओवरडोज ली थी, जिसके बाद करीब तीन हफ्ते तक घर पर रहकर इलाज कराया गया। हालत में सुधार होने पर ही उन्हें वापस कॉलेज भेजा गया था। परिवार सदमे में, मां ने जांच की मांग के संकेत दिए घटना की सूचना मिलने के बाद वर्तिका की मां अनीता आगरा पहुंचीं। इकलौती बेटी की मौत से वह पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद वह इस मामले में आवाज उठाएंगी। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाले जाएंगे। यह भी देखा जाएगा कि कहीं उसने कोई वीडियो या मैसेज तो नहीं छोड़ा। इसके अलावा, छात्रा द्वारा पहले लगाए गए आरोपों और कॉलेज से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, आगरा की यह घटना रहस्य बनी हुई है और अब सबकी नजर फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला सकती है। वर्तिका मूलरूप से आजमगढ़ के पोस्ट सदर सिंधारी की रहने वाली थी। पिता रामदरश सिंह रिटायर्ड IRS हैं और निजी स्कूल संचालक हैं। साफ्टवेयर इंजीनियर भाई अमेरिका में रहते हैं। वर्तिका के पिता रिटायर्ड IRS पुलिस के मुताबिक, अनीता ने बताया कि पति अलग रहते हैं। वह दिल्ली में रहने वाली बहन आराधना सिंह के साथ आई थीं। परिजनों ने बताया- वर्तिका सिंह ने 2022 में एमबीबीएस की पढ़ाई ओडिशा के बरहामपुर मेडिकल कॉलेज से किया। फरवरी 2026 में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में एमडी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कायमगंज सीट पर भाजपा से ऋषिकांत सिसोदिया पहली पसंद:सपा से सर्वेश अंबेडकर, बसपा से दीप सिंह जाटव, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    Gujarat Nagar Nikay Election Result LIVE: लहराया भगवा, 15 निगमों में BJP बहुमत की ओर, AIMIM की बड़ी एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment