Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फिर बदला मौसम, सुबह से छाये बादल:दिन में बूंदाबांदी की संभावना, 5 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार सुबह से बादल छा गए हैं। हवा भी सामान्य से अधिक चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिन में बूंदाबांदी की संभावना है। 5 सितंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। तापमान में गिरावट बादलों की आवाजाही के चलते शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर मौसम बादल छाये रह सकते हैं। दिन में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। 2 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 3 से 5 सितंबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 4% कम बारिश आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से % कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 431.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 416.1 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 15.2 मिमी बारिश कम हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के दारुलशफा के बाहर टावर पर चढ़ा युवक:अयोध्या से राजधानी पहुंचा; पुलिस युवक को नीचे उतारने में जुटी
    Next Article
    हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक:केबिन में डेढ़ घंटे फंसा रहा ड्राइवर; अस्पताल पहुंचते ही मौत, केबिन बुरी तरह पिचका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment