Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फर्जी रजिस्ट्रेशन से 1.69 करोड़ की GST हेराफेरी:दो पार्टनरों पर लोहामंडी थाने में FIR दर्ज, बिना माल खरीदे कागजों में खरीद दिखाई

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर सरकार को 1.69 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की शिकायत पर लोहामंडी थाने में एमएस कैलाशपति एंटरप्राइजेज के दो पार्टनरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राज्य कर उपायुक्त खंड-14 राहुल कुमार द्विवेदी की तहरीर पर फर्म के पार्टनर सुमित सिंह, निवासी विवेकानंद पुरम, शास्त्रीपुरम और विपिन सिंह, निवासी गणपति स्मार्ट सिटी, सिकंदरा के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। फर्म का पता फर्स्ट फ्लोर, फ्लैट नंबर एफ-103, कोमल अपार्टमेंट, लोहिया नगर, बल्केश्वर बताया गया है। टेक्सटाइल कारोबार के नाम पर कराया था GST रजिस्ट्रेशन विभाग के मुताबिक, आरोपियों ने टेक्सटाइल फैब्रिक, बटन और प्रेस-फास्टनर्स के कारोबार के नाम पर 1 सितंबर 2022 को GST पंजीकरण कराया था। इसके बाद विभाग ने 8 फरवरी 2023 को फर्म के पते पर जांच की। जांच के दौरान फर्म मौके पर अस्तित्वहीन मिली। इसके बाद जीएसटी प्राधिकरण ने फर्म का पंजीकरण 13 सितंबर 2022 से ही निरस्त कर दिया। बिना माल खरीदे कागजों में दिखाई खरीद विभाग की शिकायत के अनुसार, सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच फर्म ने बिना वास्तविक माल खरीदे कागजों में खरीद दिखाई। इसके आधार पर 1.69 करोड़ रुपए से अधिक की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हासिल कर उसे दूसरी फर्मों को पास किए जाने का आरोप है। इसमें 84.92 लाख रुपए से अधिक की CGST और SGST शामिल बताई गई है। तीन फर्मों से दिखाई गई थी खरीद जांच में सामने आया कि ITC हासिल करने के लिए जिन फर्मों से खरीद दिखाई गई, उनमें मीनल ट्रेडिंग कंपनी, बुधप्रीत कॉटन एलएलपी और पाखी निट फैब शामिल हैं। विभाग के अनुसार, जांच में मीनल ट्रेडिंग कंपनी का GST पंजीकरण भी फर्जी पाया गया। वहीं, अन्य दोनों कंपनियों के पंजीकरण भी बाद में निरस्त कर दिए गए। लोहामंडी पुलिस ने शुरू की जांच एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि राज्य कर विभाग की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फर्जी दस्तावेजों, GST रजिस्ट्रेशन और ITC के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हाईटेंशन लाइन के करंट से चाचा-भतीजे की मौत:3 घंटे से हंगामा; बेटी शव से चिपककर चीखती रही, पत्नी बेसुध हुई
    Next Article
    लखनऊ में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक:28 से 30 सितंबर तक हड़ताल, आज निपटा लें जरूरी काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment