Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया, FIR नहीं लिखी गई, मरने के बाद इंसाफ मिलेगा

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में 34 साल की फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें रोते हुए कह रही है कि सिपाही ने मेरा शोषण किया। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सिपाही ने मुझे धमकाया और कहा- पुलिस वाले का कुछ नहीं बिगड़ेगा। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? अब मैंने अपनी जान दे दी है। उम्मीद है कि मरने के बाद मुझे इंसाफ मिलेगा। पुलिस के मुताबिक, फैशन डिजाइनर सिपाही के साथ 4 साल से लिव-इन में रह रही थी। वह सिपाही से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर वह फंदे से लटकी मिली। घटना बुधवार रात की है, लेकिन आज फैशन डिजाइनर का वीडियो सामने आया है। आरोपी सिपाही जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- फैशन डिजाइनर ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी। सिपाही ताजगंज थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह कानपुर के सरदापुर गांव का रहने वाला है, जबकि फैशन डिजाइनर कासगंज की रहने वाली थी। उसका पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद से वह सिपाही के साथ आगरा में रह रही थी। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के सैनिक नगर का है। वीडियो में युवती ने क्या कहा? पढ़िए पुलिस ने मुझसे कहा- एफआईआर कराओगी तो खुद परेशान होगी युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो 1 मिनट 13 सेकेंड का है। इसमें वह कह रही है कि एक बात तो पता चल गई कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें, लड़कों का कुछ नहीं होता। मैंने ताजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा कि मुकदमा करोगी तो तुम ही भटकोगी। छोड़ दो उसे, तुम ही परेशान होगी। इसके बाद एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वे ही कह दें कि कुछ नहीं होगा, तो हम कहां जाएं? मैं जेबी गौतम के साथ 4 साल से पत्नी की तरह रह रही थी, लेकिन उसने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। सिपाही ने मेरा मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न किया दूसरा वीडियो 2 मिनट का है। इसमें वह कह रही है कि सिपाही का बड़ा भाई मुझसे कह रहा है कि शादी कर लो, जबकि सिपाही कह रहा है कि उसके घरवाले शादी नहीं करने देंगे। शादी मत करो, लेकिन किसी लड़की को धोखा तो मत दो। मैं उसके साथ पत्नी की तरह रह रही हूं। फिर भी मैं गलत हो गई, क्योंकि वह पुलिस वाला है। पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं। जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सिपाही ने मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। मैं अपनी जान तो दे रही हूं, लेकिन चाहती हूं कि उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले और मुझे इंसाफ मिले। जानिए पूरा मामला… 6 साल पहले पति से तलाक लिया, फिर सिपाही से अफेयर हुआ कासगंज की रहने वाली फैशन डिजाइनर की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी के 6 साल बाद उसका पति से तलाक हो गया। इसके बाद फैशन डिजाइनर आगरा के एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। इस दौरान उसकी जान-पहचान कंप्यूटर ऑपरेटर (सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर अफेयर हो गया। दोनों ताजगंज में एक फ्लैट में रहने लगे। बताया जा रहा है कि फैशन डिजाइनर सिपाही पर शादी का दबाव बनाती थी, लेकिन वह टालता रहा। इससे परेशान होकर फैशन डिजाइनर ने ताजगंज थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार दोपहर फैशन डिजाइनर छोटी बहन के घर राजपुर चुंगी पहुंची। रात को बहन बच्चों के साथ अलग कमरे में सो रही थी, जबकि फैशन डिजाइनर दूसरे कमरे में थी। रात 12:30 बजे बहन जब कमरे में गई, तो फैशन डिजाइनर को पंखे के कुंडे से लटका पाया। इसके बाद बहन ने पुलिस और घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंचे। पिता ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। भाई बोला-बहन ने घर में कोई जिक्र नहीं किया था भाई ने बताया- हम दो भाई और तीन बहनें हैं। मुझे नहीं पता था कि बहन किस तरह की परेशानियों से जूझ रही थी। उसने घर में भी इसका जिक्र नहीं किया था। बहन ने लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी। सिपाही के साथ कई वीडियो उसके अकाउंट पर मौजूद हैं। एक वीडियो में सिपाही मांग भरते हुए नजर आ रहा है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में लेखपाल के ट्रेन से कटने का VIDEO:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़ शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे फाटक के पास पहुंच गए। ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, लेखपाल तुरंत पटरी पर लेट गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेसुध बेटे को घर की हर बात बताती थी':हरीश राणा की मां बोली- उम्मीद थी कि पलक झपकाकर बता देगा कि सुन लिया
    Next Article
    खुर्जा में रेलवे ट्रैक के पास तीन शव मिले:महिला का शव पेड़ से लटका, युवक-बच्ची नीचे पड़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment