Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में अब DAC से मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर:अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक, 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर खत्म होने के कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की आपूर्ति अपेक्षा से कम हो रही है, जिससे सुबह से ही एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। भरवारी स्थित एक गैस एजेंसी संचालक के अनुसार होली के बाद से गैस का लोड कम आ रहा है। गुरुवार को एजेंसी पर एक ही लोड पहुंचा, जो कुछ ही समय में खत्म हो गया। इसके बाद कई ग्राहकों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। अन्य एजेंसियों पर भी लगभग यही स्थिति बनी हुई है। जिले में करीब 3 लाख 86 हजार 790 रसोई गैस उपभोक्ता हैं। इनकी सुविधा के लिए कुल 30 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 20, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 7 और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 3 एजेंसियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि होली से पहले ही गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। स्थिति को देखते हुए अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति 25 दिन के बाद डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से ही की जाए और बुकिंग के अनुसार ही सिलेंडर वितरित किए जाएं। जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के वितरण की निगरानी के लिए टीम गठित कर रैंडम सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग या वाणिज्यिक उपयोग के लिए आपूर्ति करने वाले एजेंसी संचालकों और हॉकरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, एक गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि एजेंसी पर गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार के निर्देशों के अनुसार जो भी डिलीवरी मिल रही है, उसे उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा मे बच्चा चोर के शक में युवकों की पिटाई:युवकों का किया मुंडन, वीडियो वायरल
    Next Article
    निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा:भदोही में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment