Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ अस्पताल की घटना का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान:अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिए गए जांच के निर्देश, तीन दिन में तलब की गई रिपोर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सा और सुरक्षा कर्मियों द्वारा बुजुर्ग महिला का हाथ मारपीट की घटना का प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में वृद्ध महिला और तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार संबंधी वायरल वीडियो की गंभीरता के दृष्टिगत अपर निदेशक, चिकित्सा और स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, आजमगढ़ को मौके पर पहुंचकर इस प्रकरण की जांच, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने और 3 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार की घटना कतई स्वीकार नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज हमारे लिए भगवान का रूप है। उक्त प्रकरण की जांच आख्या एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएम का कहना है कि घटना ने शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एक दिन पूर्व हुई थी घटना आजमगढ़ जिले के मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सक व सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और बुजुर्ग महिला का हाथ मरोड़ने का मामला सामने आया था। पीड़ित बेटे ने आरोप लगाया है कि मेरी मां जिनकी उम्र 82 वर्ष से अधिक है के साथ मारपीट की गई। जिससे बुजुर्ग मां को भी चोट लगी। बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने सिर्फ मां के हाथ का एक्स-रे कराने की बात कही। इसी को लेकर चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। यह है पूरा मामला आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह परिहार, जो खुद को करणी सेना भारत के पूर्वांचल अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। देवेंद्र सिंह ने बताया कि मां सावित्री देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। उनकी मां एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। जिस कारण उनके हाथ में चोट लग गई थी। देवेंद्र सिंह का कहना है कि वह अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल के कमरा नंबर 26 में डॉक्टर विनोद को दिखाने पहुंचे। उनका आरोप है कि चिकित्सक ने मरीज को ठीक से देखे बिना ही प्लास्टर कराने के लिए भेज दिया। इस पर उन्होंने डॉक्टर से कहा कि पहले एक्स-रे कराकर जांच कर ली जाए। उसके बाद ही प्लास्टर किया जाए। पीड़ित का आरोप है कि इतना सुनते ही डॉक्टर भड़क गए और उन्हें वहां से भगा देने की बात कहने लगे। जब उन्होंने कहा कि आप इमरजेंसी के डॉक्टर हैं तो मरीज को क्यों भगा रहे हैं। तभी डॉक्टर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी आ गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी। देवेंद्र सिंह का कहना है कि इस दौरान उनकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उनका हाथ मरोड़ दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 11वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा:25 फीट तक घिसटती गई, शव दो टुकड़ों में बंटा; कोचिंग जा रही थी
    Next Article
    एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:जेब में मिली पर्ची से हुई पहचान, तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment