Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में गर्मी से राहत नहीं-27 मई तक ऑरेंज अलर्ट:दिन के साथ-साथ रात भी तप रहीं, 31 मई के बाद राहत की संभावना

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा को फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने 27 मई तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रातें भी बेहद गर्म होंगी। साथ ही हीटवेव चलेगी। 31 के बाद ही हल्की राहत के आसार हैं। शनिवार को सुबह से तेज धूप निकल रही है। वहीं, शुक्रवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकतम तापमान 45.3°C तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक होकर 28.3°C रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक दिन का तापमान 45°C के आसपास ही रहेगा। जबकि 24 मई तक वार्म नाइट (गर्म रातें) होने का अनुमान है। 28 मई से दोबारा हीटवेव की आशंका जताई गई है। यानि पूरी महीने राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 31 मई के बाद हल्की आंधी और बारिश के आसार हैं। इसके बाद दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। 19 मई को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन शुक्रवार को तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि 13 मई से तापमान 40°C अधिक है। आगरा में 19 मई को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा जगह-जगह पानी की बौछार का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति सुबह से तेज धूप शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा का तापमान 47°C पार सकता है। हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 27 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन मौसम विभाग ने 24 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आगरावासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लू से ऐसे करें बचाव कडी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपडे पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपडे, टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त और नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपनें साथ पीने का पानी हमेशा रखें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमल करें। अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें तथा रात में खिडकियां खुली रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महिला से फ्रॉड...दो लोगों पर FIR:13.50 लाख लिए, न जमीन दी न और पैसा लौटाया, केस दर्ज
    Next Article
    एसपी ग्रामीण ने ब्रज परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण:मथुरा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की ली जानकारी, अतिरिक्त पुलिस तैनात करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment