Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव जिहाद मामले में उर्दू शिक्षिका समेत 3 पर FIR:कौशांबी राजकीय इंटर कॉलेज में ABVP की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू में कथित लव जिहाद का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने उर्दू शिक्षिका शाइस्ता नूर समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू से जुड़ा है। आरोप है कि विद्यालय की उर्दू शिक्षिका शाइस्ता नूर और उनके करीबी हिंदू छात्राओं पर इस्लामिक प्रार्थना और इबादत करने का दबाव बना रहे थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि छात्राओं को कथित तौर पर लव जिहाद में फंसाने और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। 19 मई को ABVP कार्यकर्ताओं, छात्राओं और अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। पुलिस ने शिक्षिका शाइस्ता नूर, प्रवक्ता जरीन शौकत, मोहम्मद इरफान और अन्य सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने उर्दू शिक्षिका शाइस्ता नूर का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण कर दिया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलॉक्ट्रनिक शोरूम से 5.50 लाख चुराने वाला गिरफ्तार:कुछ दिन पहले ही शोरूम से छोड़ी थी नौकरी, आरोपी से चेन-पायल और 1.75 लाख की नकदी बरामद
    Next Article
    चंदौली में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई:15 ट्रक सीज, 25 का हुआ चालान; 14.90 लाख राजस्व की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment