Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में हुआ कार्निवाल का कलर्स:युवाओं ने जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल, डीजे पर थिरके आगरावासी

    4 hours ago

    1

    0

    होली के रंग इस बार आगरा में खास अंदाज में बिखरे, जब “कार्निवल ऑफ कलर्स – होली बैश 2026” में युवाओं ने रंग, संगीत और मस्ती के साथ त्योहार को सेलिब्रेट किया। फतेहाबाद रोड स्थित सलोनी रिजॉर्ट गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और होली का आनंद लिया। शहर में रविवार को आयोजित इस रंगारंग होली उत्सव में युवाओं और परिवारों की खासी भीड़ देखने को मिली। जलवा ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दैनिक भास्कर डिजिटल पार्टनर रहा। दोपहर से शुरू हुए आयोजन में रंग, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में लाइव डीजे की धुनों पर लोग झूमते नजर आए, वहीं रेन डांस सेटअप आकर्षण का केंद्र बना रहा। ऑर्गेनिक गुलाल के साथ लोगों ने सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली खेली। नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स और स्नैक्स के साथ फूड स्टॉल्स पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। इवेंट में दैनिक भास्कर के सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने जमकर सेल्फियां लीं और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। साथ ही लकी ड्रॉ और अन्य गतिविधियों ने उत्साह को और बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान रंग, संगीत और खुशियों का माहौल बना रहा। इस होली बैश ने शहरवासियों को एक यादगार और उत्साहपूर्ण अनुभव दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय मूर्खाधिराज चुने गए:राहिल भारतीय को मूर्ख शिरोमणि का सम्मान मिला
    Next Article
    इवेंट आर्गेनाइजर को लूटने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार:ग्राइंडर ऐप से दोस्ती कर लखनऊ मिलने बुलाया, बोट क्लब में चेन-पर्स लूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment