Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धन्वंतरी भवन में युवा ब्राह्मण समाज का परिवारिक होली मिलन:राधा-कृष्ण नृत्य से हुआ शुभारंभ , बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

    2 hours ago

    1

    0

    रविवार को धन्वंतरी भवन में युवा ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार परिवारिक होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य से हुई। उपस्थित समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने राधा-कृष्ण पर पुष्प वर्षा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में छोटे बच्चों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पांच वर्षीय अद्विका ने संस्कृत मंत्रों का सस्वर पाठ कर सभी को प्रभावित किया, वहीं चार वर्षीय कार्तिक भारद्वाज ने शिव तांडव स्तोत्र पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजक पूर्वी क्षेत्र द्वारा पहली बार इस तरह का पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे संगठन के लिए एक मील का पत्थर बताया गया। कार्यक्रम में मेरठ के सभी प्रभागों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं केंद्रीय समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, स्थायी समिति सदस्य जितेंद्र गौतम, अजय शर्मा, पुनीत शर्मा, सौरव दिवाकर, आनंद शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा, आरके पचौरी, कपिल शर्मा, शैलेंद्र दीक्षित, गिरीश भारद्वाज, ललित, मंडी समिति अध्यक्ष भूषण शर्मा, मंत्री सुरेंद्र शर्मा, विकास, राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य लोग परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य कर्ताधर्ता मनीष शर्मा, राजू शर्मा, विपिन शर्मा, विजयंत शर्मा, सुधीर शर्मा, अनिल शर्मा और नवीन शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने 5 साल की बेटी को यमुना में फेंका:खुद भी कूदने का कर रही थी प्रयास, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
    Next Article
    अयोध्या में होली-रमजान पर हाई अलर्ट:एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment