Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में हर दिन स्कूल का निरीक्षण करेंगे बीईओ:बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन अब और ज्यादा सक्रिय हो गया है। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने से लेकर मिड-डे मील की गुणवत्ता और शिक्षण स्तर सुधारने तक, हर बिंदु पर सख्ती के साथ निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने साफ किया है कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में “स्कूल चलो अभियान”, आरटीई के तहत प्रवेश, मिड-डे मील, पाठ्य पुस्तक वितरण और स्कूल निरीक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रोजाना कम से कम एक स्कूल का निरीक्षण करेंगे और बच्चों के साथ मिड-डे मील भी करेंगे। निरीक्षण के बाद फोटो भेजना अनिवार्य किया गया है, ताकि व्यवस्थाओं की निगरानी हो सके। “स्कूल चलो अभियान” की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के मुकाबले कम नामांकन पर नाराजगी जताई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। आरटीई के तहत सभी पंजीकृत बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 8112 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 5899 का प्रवेश हो चुका है। कुछ निजी स्कूलों द्वारा प्रवेश में बाधा डालने पर 18 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कम उपस्थिति और लक्ष्य के अनुसार प्रवेश न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और अभियान चलाकर स्थिति सुधारने को कहा। साथ ही 30 अप्रैल तक प्रेरणा और यू-डायस पोर्टल पर सभी छात्रों की कक्षोन्नति (प्रमोशन) की फीडिंग करने के निर्देश दिए। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और हर छात्र तक वितरण करने को कहा गया। इसके लिए पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित कर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी लेने के निर्देश दिए गए। मिड-डे मील की समीक्षा में बताया गया कि 63 स्कूलों में अक्षय पात्र के माध्यम से और अन्य स्कूलों में रसोइयों द्वारा भोजन दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा और कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल भवन निर्माण और निपुण भारत मिशन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्य समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बछड़े पर धारदार हथियार से हमला:आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
    Next Article
    BSC नर्सिंग छात्रा सुसाइड केस में 55 दिन बाद FIR:कानपुर में शादी का झांसा, 15 लाख दहेज मांगने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment