Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:रंगदारी न देने पर ट्रक ड्राइवर पर फायरिंग की थी, तमंचा बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में उगाही न देने पर ट्रक ड्राइवर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बीते दिनों बिठूर के सिंहपुर स्थित सुखधाम अपार्टमेंट निवासी अभिषेक चतुर्वेदी ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि गंगा बैराज हाईवे पर गंभीरपुर गांव के पास उनके ट्रक ड्राइवर को रोककर कुछ लोगों ने गुंडा टैक्स के नाम पर पैसे मांगे। ड्राइवर द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। किसी तरह ड्राइवर जान बचाकर मौके से भाग निकला और पूरी घटना की जानकारी मालिक और पुलिस को दी। आरोपी पर घोषित था 25 हजार का इनाम मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। शुक्रवार को बिठूर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश यादव को नौरंगाबाद गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी ने ट्रक ड्राइवर से रंगदारी मांगी थी और इनकार करने पर उस पर फायरिंग की थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों का हंगामा:सीएचसी के सामने की नारेबाजी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    संभल में मां-बेटा-बेटी और सास का एक साथ अंतिम संस्कार:बेटी की शादी का भात देने मुरादाबाद गए थे, ट्रैक्टर-ट्राली को डंपर ने टक्कर मारी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment