Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:12 घंटे के अंदर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सचिन तिवारी (21) पुत्र वेदप्रकाश तिवारी, निवासी लुकटपुर पोस्ट कैथोली, थाना किशनी, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। पीड़िता ने 23 अप्रैल को बिठूर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सचिन तिवारी ने उसे शादी का झांसा दिया और इसी बहाने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी मामला दर्ज होते ही बिठूर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महाराणा प्रताप कॉलेज के सामने परगही अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 24 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में इंटर की छात्रा ने जहर पीकर जान दी:कम नंबर आने से परेशान थी, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
    Next Article
    सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, परिजनों का हंगामा:सीएचसी के सामने की नारेबाजी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment