Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में हाथ से चुरा लिए सोने के कंगन:पुलिस ने महाराष्ट्र से पकडे़ बांगड़ी कटिंग गैग दो आरोपी, 500 से ज्यादा CCTV देखे

    23 hours ago

    1

    0

    आगरा में जनकपुरी महोत्सव के दौरान शातिर चोरों ने महिला के हाथ से सोने की चूड़ियां चुरा ली। चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले दो आरोपियों गणेश और इरफान को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से जनकपुरी नगर निगम पार्किंग से चोरी की गईं पीली धातु की दो चूड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अंतरराज्यीय ‘बांगड़ी कटिंग गैंग’ से जुड़े हैं। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके हाथों से चूड़ियां और कंगन चोरी करने में माहिर बताया जा रहा है। जनकपुरी महोत्सव के दौरान भी आरोपियों ने शातिर तरीके से एक महिला के हाथ से चूड़ियां पार कर दी थीं। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरा में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान 500 से अधिक फुटेज चेक किए गए। इसके साथ ही सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। सुराग मिलने के बाद टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने आगरा या दूसरे शहरों में आयोजित मेलों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के दौरान चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। ऐसे करता है चोरी • भीड़ का फायदा उठाना: गैंग के सदस्य सबसे पहले किसी भीड़भाड़ वाली जगह, जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, या किसी त्योहार/मेले में ऐसी महिलाओं को निशाना बनाते हैं जिन्होंने सोने की भारी चूड़ियाँ या कंगन (बांगड़ी) पहने होते हैं। • घेराबंदी करना (Distraction): गैंग के 3 से 4 सदस्य पीड़ित महिला को चारों तरफ से घेर लेते हैं। कोई धक्का देने का नाटक करता है, तो कोई सामान गिराकर या कोई सवाल पूछकर महिला का ध्यान भटकाता है। • कटर का इस्तेमाल: जब महिला का ध्यान पूरी तरह भटक जाता है, तब गैंग का मुख्य शातिर अपराधी एक बेहद छोटे और तेज लोहे काटने वाले कटर (प्लाईर या कटर) का इस्तेमाल करता है। वह महिला के हाथ में पहनी हुई चूड़ी को एक झटके में बिना आवाज किए काट देता है। • माल पार करना (चोरी छुपाना): चूड़ी कटते ही हाथ से गिरती है, जिसे नीचे खड़ा दूसरा साथी तुरंत उठा लेता है और गैंग के तीसरे सदस्य को पास कर देता है। इस तरह, अगर मुख्य चोर पकड़ा भी जाए, तो उसके पास से कोई आभूषण बरामद नहीं होता। • केमिकल या कलाई को सुन्न करना: कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि ये अपराधी महिला के हाथ पर कोई सुन्न करने वाला स्प्रे या केमिकल लगा देते हैं, जिससे चूड़ी कटते या खिंचते समय महिला को दर्द या स्पर्श का अहसास तुरंत नहीं हो पाता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग:शिक्षक सीट पर 1619 और स्नातक सीट पर 4586 मतदाता करेंगे मतदान
    Next Article
    आगरा में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन से शहर में जाम:यमुना किनारा रोड पर 1 किमी तक लगी वाहनों की कतार, रेंगते रहे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment