Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vivek Ramaswamy की टीम ओहायो चुनाव में विवादित विज्ञापन पर खर्च करेगी 40 लाख डॉलर

    4 hours from now

    1

    0

    रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी की टीम ने पुष्टि की है कि उसने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एमी एक्टन की मां को दिखाने वाला विवादित विज्ञापन तैयार किया है और वह इस विज्ञापन के प्रसारण पर 40 लाख डॉलर खर्च करेगी। बचपन में एक्टन के साथ हुई कथित पीड़ादायी घटनाओं को सार्वजनिक करने के लिए दोनों दलों के नेताओं की ओर से आलोचना किए जाने के बावजूद यह फैसला लिया गया है। एक्टन ने बचपन में बेघर होने और यौन शोषण का सामना करने की बात कभी नहीं छिपाई है।उन्होंने मंगलवार को दिनभर इस वीडियो की सामग्री का कड़ा विरोध किया। वीडियो में उन्हें जन्म देने वाली मां डोना आर्थर उन्हें ‘झूठा’ कहती हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाती हैं। यह विज्ञापन चुनाव के दिन से महज दो सप्ताह पहले रातोंरात प्रसारित होने लगा।ओहायो की पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक एक्टन का मुकाबला रामास्वामी से है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थित अरबपति कारोबारी हैं और 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए थे। उनके समर्थन में अब तक 12 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किया जा चुका है। ओहायो के एक राजनीतिक ब्लॉगर की पोस्ट से सामने आया यह ऑनलाइन विज्ञापन तेजी से सोशल मीडिया मंचों पर फैल गया।इसमें टीवी पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य ‘पेड फॉर’ (विज्ञापन के लिए भुगतान करने वाले का नाम) का उल्लेख नहीं था। ‘द रूस्टर’ नाम से ब्लॉग लिखने वाले डीजे ब्रायन्स ने सीएनएन को बताया कि उन्हें यह वीडियो एक मतदाता से मिला था। उस मतदाता ने एक सर्वेक्षण के दौरान इसे देखा और रिकॉर्ड किया था।रामास्वामी के चुनाव अभियान की प्रवक्ता कोनी लक ने कहा कि एक मिनट के इस विज्ञापन में शामिल होने के लिए एक्टन की मां को कोई भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में इसे ऑनलाइन और टेलीविजन, दोनों माध्यमों पर प्रसारित किया जाएगा। एक्टन ने मंगलवार को पूरे दिन इस विज्ञापन को लेकर रामास्वामी की आलोचना की।उन्हें पहले से ही संदेह था कि इस हमले के पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी का हाथ है। रामास्वामी का समर्थन करने वाले कई प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस वीडियो को प्रचारित किया। इनमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लॉरा लूमर शामिल हैं।हालांकि, कई अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ मिलकर विज्ञापन की आलोचना की। मेघन मैक्केन ने इसे ‘घृणित’ बताया। यूटा के रिपब्लिकन सीनेटर माइक ली के रणनीतिकार डैन हॉसर ने कहा कि संबंधित आरोपों की गंभीरता समझने के बाद उन्होंने विज्ञापन को दोबारा साझा करने वाली अपनी पोस्ट हटा दी।ओहायो में अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेटिक नेता शेरॉड ब्राउन ने इस विज्ञापन को ‘घिनौना’ बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी सीनेटर जॉन हस्टेड समेत सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। हस्टेड के चुनाव अभियान ने टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया।विज्ञापन में एक्टन की मां रामास्वामी का नाम नहीं लेती हैं। हालांकि, वह संकेत देती हैं कि एक्टन ने अपने प्रतिद्वंद्वी और बचपन में परिवार के बेघर होकर तंबू में रहने के दौर को गलत तरीके से पेश किया है। एक्टन के भाई स्टर्न्स ने परिवार के बेघर होने की इस घटना की पुष्टि की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI से पढ़ाई तेज पर गहरी समझ अधूरी, HP Futures रिपोर्ट में भारतीय छात्रों ने जताई चिंता
    Next Article
    यूक्रेन के लिए अब बर्बादी का वक्त! Donald Trump की Volodymyr Zelenskyy को खुली धमकी- करो समझौता, या भुगतो गंभीर परिणाम...

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment