Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ISBT से ताज ईस्ट गेट तक चलेगी मेट्रो:4 अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, 45 मिनट का सफर अब 20 मिनट में तय होगा

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में जल्द ही आईएसबीटी से ताज ईस्ट गेट तक मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है। पहले कॉरिडोर के सभी शेष अंडरग्राउंड स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) इस रूट पर सफल ट्रायल भी पूरा कर चुका है। आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है और जुलाई के मध्य से संचालन शुरू होने की उम्मीद है। मेट्रो शुरू होने के बाद आईएसबीटी से ताज ईस्ट गेट तक का सफर महज 15 से 20 मिनट में पूरा होगा। इससे यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी और रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल व पर्यटन स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी। दो कॉरीडोर हो रहे हैं तैयार यूपीएमआरसी आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार कर रहा है। पहला ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। पहले कॉरीडोर पर ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन के बीच 6 स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन हो रहा है। शेष 4 अंडरग्राउंड स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो गया है। मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज अंडरग्राउंड स्टेशन बनकर तैयार हैं। एलिवेटेड स्टेशन आईएसबीटी का काम भी अंतिम चरण में है। इस तरह से पहला कॉरीडोर पर ताज ईस्ट गेट से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो का काम लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के मध्य में यहां मेट्रो का संचालन शुरू हो सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी होगी मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आगरा मेट्रो के स्टेशन मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए उत्तम उदाहरण बनके उभरेंगे। साथ ही स्टेशन की समावेशी डिजाइन के चलते यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यदि बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर आएंगे, तो उन्हें मेट्रो स्टेशन पर बने सुविधाजनक पीडी आउटलेट्स जैसे रेस्टोरेंट्स, किऑस्क्स, हैंडीक्राफ्ट की दुकानें आदि भी मिलेंगी। इसके साथ यात्रियों को आईएसबीटी से राजा की मंडी और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। जाम से मिलेगी निजात आईएसबीटी से ताज ईस्ट गेट (फतेहाबाद रोड) पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 45 मिनट लगते हैं। इस बीच खंदारी, एमजी रोड, कलेक्ट्रेट, रावली सहित कई जगह जाम से जूझना पड़ता है। मेट्रो सेवा शुरू होने से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। आईएसबीटी से ताज ईस्ट तक पहुंचने में बमुश्किल 15 से 20 मिनट लगेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप हत्याकांड का लाइव वीडियो, पत्नी के आरोप गलत:पुलिस की जांच सही निकली, नीलू ही निकला आरोपी
    Next Article
    स्कूली वाहनों की सुरक्षा के लिए 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान:बिना फिटनेस-परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई, 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment