Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 12 से 21 जनवरी तक होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं:पहली बार बोर्ड पैटर्न के प्रश्नपत्र भेजे गए, छात्रों को मिलेगा परीक्षा जैसा माहौल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेंगी। इस बार पहली बार शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर तैयार प्रश्नपत्र सभी सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को भेजे जा रहे हैं। इससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा जैसा माहौल मिलेगा और उनकी तैयारी का भी आकलन हो सकेगा। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार सुबह 10 बजे से राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से स्कूलों को विषयवार प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को समय-सारिणी भेजते हुए तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। जुबिली इंटर कॉलेज से बांटे जा रहे प्रश्नपत्र प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार प्रश्नपत्रों का वितरण राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से शुरू हो गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रश्नपत्र दिए जा रहे हैं। विभाग ने अलग-अलग तहसीलों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए हैं, ताकि सभी विद्यालयों तक समय पर प्रश्नपत्र पहुंच सकें। सोमवार को सहजनवा और कैंपियरगंज के विद्यालयों को प्रश्नपत्र वितरित किए गए। मंगलवार को चौरीचौरा, बांसगांव और गोला के स्कूलों को प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। वहीं बुधवार को खजनी तहसील के विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। तय समय पर होगी परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा की समय-सारिणी भेज दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा कराएं और परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। बोर्ड परीक्षा जैसा मिलेगा अनुभव प्रधानाचार्यों का कहना है कि पहली बार शासन की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इन्हें बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर तैयार किया गया है। इससे छात्रों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा। साथ ही वे अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे, कमजोर विषयों की पहचान कर उनमें सुधार कर पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में गेट गिरने से किशोर की मौत:11 दिन बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट, कार्रवाई का इंतजार
    Next Article
    कुलदीप हत्याकांड का लाइव वीडियो, पत्नी के आरोप गलत:पुलिस की जांच सही निकली, नीलू ही निकला आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment