Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में जगह-जगह हुआ रावण दहन, निकली शोभायात्रा:देखने उमड़ी भीड़, MG रोड पर जाम में गाड़ियां रेंगती रहीं

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार को दशहरा महोत्सव और शोभायात्राओं के चलते शहर में जगह-जगह भीड़ रही। एमजी रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाहनों की कतारें लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सेंट जोंस चौराहे समेत शोभायात्राओं के रास्तों पर भी यातायात प्रभावित रहा। बाग मुजफ्फर खां में 45वें दशहरा महोत्सव के दौरान 92 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, लोहामंडी के जटपुरा में 36 आकर्षक झांकियों के साथ दशहरा शोभायात्रा निकाली गई। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। बाग मुजफ्फर खां में 92 फीट ऊंचे रावण का दहन बाग मुजफ्फर खां में दशहरा मेला स्वागत समिति की ओर से 45वें दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के साथ हुआ। शोभायात्रा संयोजक पं. मुकेश शर्मा और सह संयोजक राहुल शर्मा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद 92 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा। आयोजन में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे और महापौर हेमलता दिवाकर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वृद्धजनों का सम्मान, प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत दशहरा महोत्सव में वृद्धजन सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, महंत कपिल नागर, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता और वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन को सम्मानित किया गया। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बीना लवानिया, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद्र गर्ग और रोमसंस ग्रुप के निदेशक विकास खन्ना सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जटपुरा में 36 झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा लोहामंडी के जटपुरा स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी महाराज मंदिर से मंगलवार को दशहरा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 36 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राम और रावण की सेनाओं के बीच सजीव युद्ध की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वानर सेना के करतब, रथ पर सवार श्रीराम-लक्ष्मण और राक्षसी सेना के साथ रथ पर बैठे रावण के स्वरूप को देखने के लिए लोग जुटे। शोभायात्रा में गणपति, शिव-पार्वती, राम दरबार और मां काली की झांकियां भी शामिल रहीं। इस्कॉन मंदिर की ओर से हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाजसेवी सुरेश चंद्र गर्ग ने श्रीराम-लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सेंट जोंस चौराहे से गुजरी शोभायात्रा, यातायात प्रभावित शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह न्यूराजामंडी, तोता का ताल, लोहामंडी बाजार और सेंट जोंस चौराहे से होते हुए खातीपाड़ा स्थित कान्हा पटेली पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से रास्तों पर भीड़ बढ़ गई। इसका असर शहर के यातायात पर भी पड़ा और कई जगह वाहन फंसे रहे। लोहामंडी की शोभायात्रा में दशहरा कमेटी के मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, अध्यक्ष दिनेश पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक, महामंत्री मोनी पारिक, रामदास कटारा और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर दुर्गा पंडालों में विजयदशमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:सुंदरघाट के हरि सभा भवन में 86 साल से हो रही मूर्ति स्थापना, घंटाघर पार्क में भी सैलाब
    Next Article
    बिजनौर की रामलीला से जुड़ी 4 पीढ़ियां:परदादा ने शुरू की थी परंपरा, युवा पीढ़ी भी निभा रही अहम किरदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment