Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में जूता कारीगर की नाक काटी:धारदार हथियार से किया हमला, सिर में 12 और हाथों में 40 टांके आए

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के जूता फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने मामूली विवाद के बाद सहकर्मी को रास्ते में रोककर उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। कई बार प्रहार किए, इससे सिर में 12 और हाथों में 40 टांके लगाने पड़े हैं। सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवनी मंडी निवासी वर्षा ने बताया कि उनके पति आकाश सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में मिलानी फुटवियर में काम करते हैं। उनका कामकाज के दौरान ही साथ काम करने वाले जूता कारीगर करन (निवासी राहुल नगर, बोदला) से विवाद हुआ। वर्षा ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे पति फैक्टरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सब्जी मंडी के पास करन ने उनका रास्ता रोक लिया और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पति की नाक कटकर चेहरे से अलग हो गई। सिर पर करीब 12 टांके लगाने पड़े और दोनों बाजुओं पर कुल 40 टांके लगे हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों और फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह पति को बचाया। आरोपी करन धमकी देकर भाग गया। पति को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी है। पति का इलाज कराने के कारण अब तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत:संभल में बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा, खंभे आ रहा था करंट
    Next Article
    संभल में नाबालिग की शादी पुलिस ने रोकी, टेंट उखाड़ा:400 बारातियों का खाना फेंका गया, अमरोहा से आ रही थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment