Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कल आरटीओ कार्यालय में लगेगा परिवहन मेला:टैक्स पेनाल्टी में 70% तक छूट, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    1 day ago

    1

    0

    आगरा परिवहन विभाग में शुक्रवार 27 नवंबर को परिवहन मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में नागरिकों एवं वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए विभिन्न विषयों पर अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां परिवहन विभाग के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान करेंगे। मेले में होगा Tax का समाधान मेले का मुख्य आकर्षण पेनाल्टी माफी योजना रहेगी, जिसके अंतर्गत उपस्थित आवेदकों को बकाया पेनाल्टी में 70% तक की छूट प्रदान की जाएगी तथा वाहनों के बकाया कर (Tax) को जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण, फिटनेस और परमिट के काम होंगे मेले में वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस संबंधी कार्यों, परमिट प्रकरणों तथा स्क्रैप वाहन के सापेक्ष नए वाहन के पंजीयन से जुड़ी जानकारी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ईओएल और टीटीजेड को लेकर जागरूकता ई.ओ.एल. (End of Life) आयु सीमा पूर्ण कर चुके वाहनों एवं टी.टी.जेड. (ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन) के आदेशों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही आमजन को विभाग की ऑनलाइन फेसलेस योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा कार्यालय आने के बजाय घर बैठे फेसलेस माध्यम से कार्य कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एआरटीओ ने की अपील सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने समस्त जन-सामान्य तथा परिवहन व्यवसायियों से अपील की है कि वे इस परिवहन मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर विभागीय योजनाओं व छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य है कि परिवहन से मिलने वाली सभी सुविधा आसानी से मिल सके। हमारी ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। मेले में जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है, जिससे लोग परिवहन का लाभ ले सकें। कई पॉलिसी हैं, जिनके बारे में लोग जागरूक नहीं हैं, उन्हें जानकारी नहीं है, उसे भी जन-जन तक पहुंचाना है। हम स्क्रैप पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे। टैक्स पेनाल्टी है, टैक्स रुक गया है, उसका आवेदन देखकर टैक्स माफ किया जाएगा। इसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। और भी कोई समस्या है तो उसे भी निपटाया जाएगा। इसके बाद आगामी परिवहन मेले का आयोजन 26 दिसंबर 2026 (चतुर्थ शनिवार) को किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र:युवाओं, वृद्ध महिलाओं के लिए कई योजनाएं
    Next Article
    विधायक पूजा पाल के चाचा कमलेश पाल का निधन:27 नवंबर को दारागंज में होगा अंतिम संस्कार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment