Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक पूजा पाल के चाचा कमलेश पाल का निधन:27 नवंबर को दारागंज में होगा अंतिम संस्कार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे

    1 day ago

    1

    0

    विधायक पूजा पाल के चाचा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कल्याणी नगर के सामाजिक सद्भाव प्रमुख कमलेश पाल का आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि झांसी से प्रयागराज लौटते समय ट्रेन में हृदयाघात होने से उनकी मृत्यु हो गई। कमलेश पाल बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया था। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर मंत्री भी रह चुके थे। ट्रेन में आया हार्ट अटैक भाजपा के निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कमलेश पाल निजी कार्य से झांसी गए थे। वहां से प्रयागराज लौटते समय ट्रेन में उन्हें अचानक हृदयाघात हुआ, जिससे उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 27 नवंबर को सुबह 8 बजे कटघर स्थित उनके निज आवास से दारागंज के लिए निकलेगी। दारागंज में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कमलेश पाल के निधन की खबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर है। उनके निधन पर पार्टी और संगठन से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कल आरटीओ कार्यालय में लगेगा परिवहन मेला:टैक्स पेनाल्टी में 70% तक छूट, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
    Next Article
    फिरोजाबाद में 50 अंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प:संविधान दिवस पर विधायक बोले- प्रतिमाओं के आसपास के स्थलों का भी होगा सौंदर्यीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment