Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कल आधे शहर में नहीं आएगा पानी:सिकंदरा में चल रहा पानी पाइपलाइन का मरम्मत कार्य, विभाग ने टोल फ्री नंबर किया जारी

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में सिकंदरा स्थित ग्रीन गैसा का काम चल रहा था। जिसके चलते जलकल विभागीय फीडर मेंन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी वजह से कल आगरा के कई मोहल्लों में पानी की पूर्ति बाधित रहेगी। जलकल विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि जलापूर्ति प्राप्त होने पर पहले से ही आवश्यकतानुसार पेयजल का भण्डारण कर लें। फालतू में व्यर्थ न करें। अगर किसी क्षेत्र में पानी की अधिक आवश्यकता है, उस जगह जलकल विभाग के द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिससे किसी भी व्यक्ति को पानी की कती न खले। आप इस दिए गए नंबर 1800-2702722, कन्ट्रोल रूम, 8192095401 सुमित पचौरी, अवर अभियन्ता 8192095225 से सम्पर्क कर सकते है। जलकल विभाग ने बताया-जलापूर्ति बाधित होने से नागरिकों को असुविधा हो सकती है। जिसके लिए खेद है। विभाग ने द्वारा जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में सहयोग करें और जल को मितव्यता से प्रयोग करें। जलकल विभाग ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में नागरिकों को सूचित किया जाएगा। कल यहां नहीं आएगा पानी निर्भय नगर, लॉयर्स कॉलोनी ओ०एच०टी०, दयालबाग, ककरैठा, नगला बूढ़ी, सरन नगर, सुभाष नगर, मऊ रोड, देव नगर, असोपा के आस-पास क्षेत्र, नीरज निकुंज, कैलाश विहार, कोडिया खार आदि क्षेत्र
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 25 लाख के 125 मोबाइल बरामद:पुलिस ने सर्विलांस, SOG और CEIR पोर्टल से ट्रेस किए, अभियान जारी
    Next Article
    मेरठ पहुंचे जगद्गुरू श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी महाराज:भाजपा नेता नीरज मितल ने शगुन फार्महाउस पर किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment