Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ पहुंचे जगद्गुरू श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी महाराज:भाजपा नेता नीरज मितल ने शगुन फार्महाउस पर किया स्वागत

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित शगंन फार्महाउस में शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं श्री मध्वाचार्य संस्थान पेजावर मठ के विशेष सानिध्य में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी जी महाराज (पीठाधीश, जगद्गुरु श्री मध्वाचार्य मूल महासंस्थान श्री पेजावर अधोक्षज मठ, उडुपी, कर्नाटक एवं श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय ट्रस्टी) का आगमन हुआ। नीरज मितल ने श्री राम की प्रतिमा की भेंट संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने अपने परिवार के साथ श्री श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी महाराज से आशीर्वाद लेकर उनको भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की इसके साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों और सनातन धर्म प्रेमियों ने सहभागिता की आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री राम के मार्गदर्शन की सीख श्री श्री विश्वप्रसन्नतीर्थ स्वामी महाराज ने श्रद्वालुओं से कहा कि हमे हमेशा सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए और हमेशा अपने द्वारा किए वादे को पूरा करना चाहिए। भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौर से सभी को सीख लेनी चाहिए। स्वामी जी महाराज ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, धर्म और समाज में सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, गणेश अग्रवाल, मनोज मित्तल, जोनी मित्तल, राजेश खन्ना, बबीता खन्ना, अमित गुप्ता, चिराग गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कल आधे शहर में नहीं आएगा पानी:सिकंदरा में चल रहा पानी पाइपलाइन का मरम्मत कार्य, विभाग ने टोल फ्री नंबर किया जारी
    Next Article
    गाजियाबाद में कांच कचरे से बनेंगे उपयोगी उत्पाद:नगर निगम ने विजयनगर में ग्लास अप साइक्लिंग सेंटर शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment