Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यदि नंबरों में दिखा अंतर तो होगा क्रास चेक:एक सब्जेक्ट में बहुत ज्यादा या कम अंक मिलने पर निकलवायी जाएगी कापी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हो चुकी है। परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अब यूपी बोर्ड पूरी पारदर्शिता के साथ कापियों के मूल्याकंन कराने में जुटा है। 18 मार्च से जनपद के चार मूल्यांकन केद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू हो रहा है। कापियों का मूल्यांकन बिल्कुल सटीक तरीके से कराई जाए इसके लिए DIOS की ओर से निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार नई व्यवस्था की गई है। यदि किसी परीक्षार्थी को एक सब्जेक्ट में अन्य सब्जेक्ट की अपेक्षा बहुत कम या बहुत ज्यादा नंबर मिलते हैं तो उस कापी को बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे एक्सपर्ट कापियों का क्रास चेक कराएंगे कि आखिर एक सब्जेक्ट में इतना बड़ा अंतर क्यों है? मूल्यांकन के बाद 15% कापियों की आडिट UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन के बाद 15% उत्तरपुस्तिकाओं का आडिट करने के लिए पहली बार आनलाइन आडिटर नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि मूल्यांकन के लिए 1.31 लाख परीक्षक नियुक्त हैं। वाराणसी जनपद में कुल चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जबकि प्रदेश भर में 250 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मेरिट सूची में बदलाव की नहीं रहेगी गुजाइंश दरअसल, पूर्व में मूल्यांकन में त्रुटि हो जाने के कारण प्रदेश स्तर की मेरिट में परिवर्तन करने पड़े हैं। इस त्रुटि के कारण ही जिले की मेरिट सूची में भी बदलाव के मामले आए थे। ऐसे में प्रत्येक केंद्र पर मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं में से 15% का रेंडम आडिट कराया जाएगा, ताकि कोई प्रश्न मूल्यांकित किए जाने से रह जाने या अन्य त्रुटि मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जा सके। इसके अलावा किसी परीक्षार्थी को अधिकांश विषयों में 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक मिले हैं और किसी एक विषय में 40-45 प्रतिशत के आसपास तो उसकी उत्तरपुस्तिका का अलग से परीक्षण कराकर देखा जाएगा कि मूल्यांकन में त्रुटि तो नहीं हुई है। इसी तरह अधिकांश विषय में कम तथा एक विषय में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त होने की स्थिति में भी संबंधित परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिकाओं का क्रास चेक कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत:शरीर पर पिटाई के निशान, पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    गोरखपुर में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी:दो दिन में 100 गुना बिक्री बढ़ी, व्यापारी बोलें- जल्द हो सकता है शॉर्टेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment