Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी:दो दिन में 100 गुना बिक्री बढ़ी, व्यापारी बोलें- जल्द हो सकता है शॉर्टेज

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने शहर की रसोई को हिला दिया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई में दिक्कत की वजह से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। जिससे लोग अब इंडक्शन चूल्हों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। शहर की इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन दुकानों पर पिछले 2-3 दिनों से अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है। जहां पहले एक दिन में औसतन 1-2 इंडक्शन चूल्हे बिकते थे। अब एक ही दिन में 200 से ज्यादा की बिक्री हो रही है। कारोबारियों के मुताबिक, हर 10 ग्राहकों में से 7-8 लोग इंडक्शन चूल्हा ही खरीदने आ रहे हैं। साथ ही इंडक्शन के साथ इस्तेमाल होने वाले स्टेनलेस स्टील के बर्तन, प्रेशर कुकर, कड़ाही, तवा और पतीले की मांग भी कई गुना बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदार आनंद रुंगठा का कहना है कि यह उछाल इतना तेज है कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो 1-2 दिनों के अंदर शहर में इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो सकता है। कई दुकानों पर पहले से ही लोकप्रिय मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं। नया स्टॉक पर 10% बढ़ सकता है रेट उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास पुराना स्टॉक ही है। इसिलिए समान्य रेट पर ही बेचा जा रह है।लेकिन नया स्टॉक आने पर कंपनियां कीमतों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं, जिससे ग्राहकों पर और बोझ पड़ेगा। वहीं गोलघर स्थित एक इलेक्ट्रिक शॉप के ओनर अजय ने बताया- इंडक्शन चूल्हे की बढ़ती मांग को देखते हुए हमने स्टॉक मंगाने के लिए ऑर्डर दे दिया है। घर, होटल, रेस्टोरेंट और तमाम जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए लोग विकल्प के रूप में इसे ले जा रहे हैं। जिससे गैस की बचत हो सके। या उसके बिना भी खाना बन सके। घर से लेकर होटल सब प्रभावित यह संकट सिर्फ घरेलू स्तर तक सीमित नहीं है। होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबे, ऑफिस कैंटीन और यहां तक कि स्कूलों की मेस में भी लोग इंडक्शन चूल्हा खरीदकर ले जा रहे हैं। कई दुकानें बंद हुई कई जगहों पर फास्ट फूड और मोमो की दुकानें बंद हो गई हैं, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे। लोग इसे इमरजेंसी बैकअप के रूप में देख रहे हैं, ताकि रसोई का काम रुके नहीं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, कालाबाजारी की शिकायतें, ब्लैक मार्केट में सिलेंडर 2000-3000 रुपए तक बिक रहे हैं। कुछ एजेंसियों पर कार्रवाई भी हुई है, जहां गोदाम सील किए गए और मालिक हिरासत में लिए गए। यह संकट पूरे उत्तर प्रदेश और देश के कई शहरों में फैल रहा है, लेकिन गोरखपुर में इंडक्शन की बिक्री का यह रिकॉर्ड स्तर शहरवासियों की बढ़ती बेचैनी को साफ दिखा रहा है। लोग अब बिजली पर निर्भर होकर रसोई चलाने की तैयारी में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यदि नंबरों में दिखा अंतर तो होगा क्रास चेक:एक सब्जेक्ट में बहुत ज्यादा या कम अंक मिलने पर निकलवायी जाएगी कापी
    Next Article
    बरेली में दो समुदायों में मारपीट, खूब लाठी-डंडे चले:मामूली स्कूटी की टक्कर के बाद हुआ बवाल, 4 लोग घायल; पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment