Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में खान सर ने ताजमहल का दीदार किया:फैन्स में सैल्फी लेने की मची होड़, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर ने ताजमहल का दीदार किया। उनके पहुंचते ही परिसर में मौजूद पर्यटकों और छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खान सर को देखते ही लोग उनके पास पहुंचने लगे और सेल्फी और वीडियो लेने की होड़ मच गई। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था संभालनी पड़ी और लोगों को नियंत्रित करना पड़ा। हालांकि, माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कोई अव्यवस्था नहीं हुई। इस दौरान खान सर ने सुरक्षा कर्मियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। पर्यटक भी उनके साथ फोटो खिंचवाने और बातचीत करने को उत्साहित दिखे कई छात्रों ने उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। छात्रों का कहना था कि अपने पसंदीदा शिक्षक को ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्थल पर देखना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। वहीं, पर्यटक भी उनके साथ फोटो खिंचवाने और बातचीत करने को उत्साहित दिखे। खान सर के दौरे से कुछ समय के लिए ताजमहल परिसर में रौनक बढ़ गई। उनके आने की खबर फैलते ही लोग लगातार उनकी ओर आकर्षित होते रहे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनकी क्लिप्स खूब शेयर की जा रही हैं, जिससे उनका यह दौरा चर्चा का विषय बन गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन खान सर की लोकप्रियता के चलते परिसर में अलग ही उत्साह और भीड़ का माहौल देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सम्मान समारोह आयोजित:यादव महासभा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-सचिव सहित सभी को किया सम्मानित
    Next Article
    सहारनपुर में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट:जेब से 20 हजार लूटे, सिर पर मारी तमंचे की बट और ईंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment