Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में खेत से तरबूज तोड़ने पर बच्चे की हत्या:सब्जी काटने वाले से चाकू से मारा; खेत में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने किया हंगामा

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना बसई जगनेर के सोनी खेड़ा गांव में खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने बच्चे को शव को खेत में फेंक दिया। दोपहर में ग्रामीणों ने शव को देखा। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। कई थानों का फोर्स मौजूद है। जानकारी के अनुसार सोनी खेड़ा गांव में नरेश कुशवाह का 13 साल का बेटा अमृत दोपहर को खेतों पर गया था। उसके बाद वो शाम 5 बजे तक वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। नरेश की बेटी भाई को तलाशने खेतों पर गई तो देखा खून से लथपथ अमृत का शव खेत में पड़ा है। उन्होंने परिजनो को सूचना दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अमृत के सिर से खून बह रहा था। चेहरा खून से लथपथ था। पास में एक थैली में तरबूज था और चाकू भी पड़ा था। परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक बच्चे के परिजन पुलिस की गाड़ी के आगे बैठ गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के पिता नरेश का आरोप है कि खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने तरबूज तोड़ने को लेकर हत्या की है। नहीं उठने दी बॉडी मृतक के बच्चे के परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। रात करीब साढे़ 8 बजे तक परिजन खेत में ही बैठे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार भी पहुंच गए। माहौल को देखते हुए तीन थानों का फोर्स मौजूद है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है, अभी उसकी जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN अस्पताल में छात्र से मारपीट का आरोप:कार्रवाई न होने पर AU छात्रों का विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
    Next Article
    फरार हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का VIDEO:बोला- बाबा बच्चियों से करता है अश्लीलता, भेष बदल जमीन कब्जाना शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment