Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वसंत कुंज योजना को नगर निगम को सौंपेगा एलडीए:छह महीने में पूरा होगा हैंडओवर, सीवर-पानी और स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी नगर निगम के पास जाएगी

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ की वसंत कुंज योजना में रहने वाले लोगों को जल्द ही बेहतर मेंटेनेंस की सुविधा मिलने की उम्मीद है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने योजना को नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोमती नगर स्थित एलडीए मुख्यालय में हुई बैठक के बाद दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया पूरी होने में करीब छह महीने लग सकते हैं। संयुक्त टीम करेगी सर्वे, तय होगा खर्च हैंडओवर से पहले एलडीए और नगर निगम की टीम क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करेगी। टीम योजना में मौजूद सीवर लाइन, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी। साथ ही आने वाले समय में इनके रखरखाव पर कितना खर्च आएगा, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर एलडीए आवश्यक बजट नगर निगम को देगा। इसके बाद ही योजना को औपचारिक रूप से नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। हैंडओवर के बाद नगर निगम संभालेगा ये जिम्मेदारियां सीवर सिस्टम सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत जलभराव और चोकिंग की समस्याओं का समाधान स्ट्रीट लाइट खराब स्ट्रीट लाइट बदलना और मरम्मत बिजली बिल का भुगतान और नियमित रखरखाव पेयजल व्यवस्था पाइपलाइन की मरम्मत पानी की सप्लाई और मेंटेनेंस व्यवस्था सूत्रों के अनुसार, हैंडओवर के बाद स्थानीय निवासियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए सीधे नगर निगम से संपर्क करना होगा, जिससे सेवाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लोहिया पार्क बना स्पोर्ट्स हब::अब फीस देकर खेल सकेंगे टेनिस, स्केटिंग और बॉक्स क्रिकेट
    Next Article
    178 याचियों पर 10-10 रुपये जुर्माना:हाईकोर्ट ने प्रक्रियात्मक खामियों पर याचिकाएं खारिज, कहा-समय बर्बाद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment