Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    178 याचियों पर 10-10 रुपये जुर्माना:हाईकोर्ट ने प्रक्रियात्मक खामियों पर याचिकाएं खारिज, कहा-समय बर्बाद किया

    1 hour ago

    2

    0

    ​इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 178 याचियों की ओर से दाखिल याचिका में एक ही पैरोकार के हलफनामे में प्रक्रियात्मक कमी पाते हुए याचिका को खारिज कर दिया और न्यायालय का समय बर्बाद करने व नियमों की अनदेखी के लिए सभी याचियों पर 10-10 रुपये का हर्जाना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि यह याचिका खारिज होने योग्य है क्योंकि हलफनामा किसी भी याची द्वारा नहीं बल्कि एक ऐसे पैरोकार द्वारा दिया गया है, जिसका याचियों से संबंध स्पष्ट नहीं है। ​यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने दिया है। सूर्य प्रताप शर्मा व 177 अन्य की याचिका में कोर्ट ने पाया कि याचिका किसी भी मुख्य याची द्वारा सत्यापित नहीं की गई। इसकी बजाय इसे एक पैरोकार की ओर से दाखिल किया गया था, जिसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले सभी 178 याचियों को कैसे जानता है। कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि वकालतनामे पर किए गए हस्ताक्षर ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे वे स्वयं याचियों द्वारा नहीं किए गए हों। कोर्ट ने कहा कि इसी तरह की एक याचिका गत सात अप्रैल को एक अन्य बेंच ने खारिज किया था। ​कोर्ट ने ​सभी 178 याचियों पर 10-10 रुपये का हर्जाना लगाते हुए ​यह राशि छह सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के बैंक खाते में जमा करने का निर्देश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वसंत कुंज योजना को नगर निगम को सौंपेगा एलडीए:छह महीने में पूरा होगा हैंडओवर, सीवर-पानी और स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी नगर निगम के पास जाएगी
    Next Article
    लखनऊ में 17 साल के किशोर की मौत:डालीगंज पेट्रोल पंप के पीछे शव पड़ा मिला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment