Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में लाइन हाजिर सिपाही की लग गई वीआईपी ड्यूटी:थाना प्रभारी सस्पेंड, 25 हजार की वसूली के आरोप से शुरू हुआ मामला

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस के कारनामे चर्चा में हैं। कभी थाने-चौकी में थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आता है तो कभी अवैध हिरासत में रखकर वसूली का। ताजा मामला सामने आने के बाद अनुशासनहीनता पर कड़ा एक्शन लिया गया है। मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले जेसीबी मालिक रईस खान पर फाइनेंस कंपनी की कुछ किस्तें बकाया थीं। आरोप है कि सिपाही सनी मलिक ने फाइनेंसकर्मियों की मिलीभगत से रईस को अवैध रूप से हिरासत में रखा। इतना ही नहीं, उस पर 25 हजार रुपए वसूलने का भी आरोप है। शिकायत मिलने पर डीसीपी सिटी ने सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी शाहगंज ने अपने अधिकारी के आदेश का पालन नहीं किया और आरोपी सिपाही को रिलीव नहीं किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने अनुशासनहीनता के आरोप में थाना प्रभारी शाहगंज को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वीआईपी ड्यूटी लगने पर खुला मामला डीसीपी सिटी ने कहा था कि तत्काल प्रभाव से सिपाही को पुलिस लाइन भेजा गया है। मगर, उनके इस आदेश का पालन थाने में नहीं हुआ। सिपाही थाने में ही ड्यूटी करता रहा। शनिवार को वीआईपी आगमन के चलते सनी की ड्यूटी भी लगा दी गई। ड्यूटी शाहगंज थाने से ही लगाई गई। वीआईपी ड्यूटी चार्ट में सनी की ड्यूटी शिल्पग्राम की तरफ सेल्फी प्वाइंट तिराहा पर लगाई गई। यह ड्यूटी चार्ट शनिवार रात को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। थाना प्रभारी निलंबित डीसीपी सिटी का कहना है कि लाइन हाजिर होने पर पुलिसकर्मी को तत्काल पुलिस लाइन जाना होता है। यदि नहीं जाता है तो थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद थाना प्रभारी शाहगंज वीरेशपाल गिरि को निलंबित कर दिया गया। अनुशासनहीनता के चलते उन पर ये कार्रवाई की गई है। पूर्व में भी सामने आए हैं मामले पूर्व में भी कई बार इस तरह से लाइन हाजिर होने के मामले चर्चाओं में आए थे। शाहगंज थाने की एक पुलिस चौकी पर तैनात रहे दारोगा को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से अभद्रता के मामले में अधिकारियों ने लाइन हाजिर किया था। मगर, हकीकत में वे चौकी पर ही ड्यूटी करते रहे। बाद में उन्हें दूसरी पुलिस चौकी की कमान सौंप दी गई। इसी तरह ताजगंज की एक पुलिस चौकी पर एक दारोगा को लाइन हाजिर किया गया। मगर, उन्हें कुछ दिन के लिए छुट्टी पर भेज दिया। बाद में उन्हें सिकंदरा थाने की एक पुलिस चौकी पर भेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामभद्राचार्य बोले- UGC पर विचार नहीं हुआ तो गृहयुद्ध संभव:बस्ती में कहा- जबतक धर्माचार्य हूं, मनमानी नहीं करने दूंगा, ऐसा कानून लागू नहीं होना चाहिए
    Next Article
    ताजमहल में महिला पर्यटक सीढ़ियों से गिरकर घायल:पैर में आई गंभीर चोट, पश्चिम बंगाल से घूमने आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment