Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ:महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान के लिए निकाला पैदल मार्च, भयमुक्त वातावरण का दिया संदेश

    15 hours ago

    1

    0

    ​आगरा में शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत सोमवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने को पुलिस लाइन्स से एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च को मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ​इस अवसर पर 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिलाओं को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विभागों और पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​इन संस्थानों और दलों ने की शिरकत पैदल मार्च में एस.एन.एम.सी. आगरा का नर्सिंग स्टाफ, आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, पुलिस मॉडर्न स्कूल व सेंट जॉन्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनके साथ ही महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, महिला पीआरवी के वाहन, महिला होमगार्ड और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी शामिल हुईं। इस अवसर पर मेयर ने कहाकि "महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही संभव है।" ​यह रहा मार्च का रूट यह पैदल मार्च रिजर्व पुलिस लाइन्स से आरंभ होकर कलेक्ट्रेट तिराहा, सुभाष पार्क तिराहा, पंचकुइयां और सदर तहसील होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से महिलाओं के कानूनी अधिकारों, आपातकालीन सेवाओं और आत्मरक्षा से जुड़े संदेश प्रसारित किए गए। ​पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण विकसित करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में जेसीबी की टक्कर से जीजा-साली की मौत:ट्रॉमा सेंटर में दोनों ने तोड़ा दम, मौके से चालक फरार
    Next Article
    कौशांबी में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, VIDEO:पति की आंख में गंभीर चोटें, पत्नी भी घायल; पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment