Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    2 hours ago

    3

    0

    बदलते मौसम में बारिश जरुर देखने को मिलती है। इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। कई बार इस मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय दिक्कत आती है। इन्हीं में से एक समस्या डिवाइस के कैमरे के लेंस के अंदर नमी का आ जाना है।कभी-कभी बारिश में भीगने या ज्यादा नमी वाले वातावरण में रहने से कैमरे के लेंस पर धुंध छा जाती है। इसकी वजह से फोटो भी धुंधली आती हैं और कैमरे की क्वालिटी खराब हो सकती है। अगर आपको डिवाइस के कैमरे में भी नमी चली गई है, तो जान लें कि कैमरे में नमी आने पर सबसे पहले क्या करें?कैमरे में नमी आने पर क्या करें?यदि आपके फोन के कैमरे में धुंध नजर आ रही है, तो सबसे पहले डिवाइस को बारिश और पानी से दूर रखें। इसके अलावा, आपका फोन गीला है, तो उसको तुरंत ऑफ कर दें और चार्जिंग पर गलती से भी न लगाएं। सबसे पहले आप डिवाइस के बाहरी हिस्से को सुखा लें। फिर मुलायम कपड़े से इसे अच्छे से साफ कर लें। अब आप फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर कुछ देर के लिए छोड़ दें, जिससे नमी धीरे-धीरे बाहर निकल जाएगी।अगर आपके फोन के कैमरे के अंदर नमी जा चुकी है, तो सिर्फ बाहरी लेंस को क्लीन करने से समस्या दूर होती है। ऐसी कंडीशन में फोन को सूखने के लिए कुछ समय दें। अक्सर देखा गया है कि फोन में पानी जाने पर अक्सर उसे चावल के डिब्बे में रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये सही तरीका नहीं है क्योंकि चावल के छोटे कण और धूल फोन को पोर्ट में फंस जाते हैं। इसकी जगह आप सिलिका जेल के पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको एकदम बेहतरीन रिजल्ट देगा।ये गलती न करेंअगर आपके कैमरे में नमी आ जाए, तो मोबाइल को कभी भी हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप से सुखाने की गलती न करें। क्योंकि ज्यादा गर्मी के कारण डिवाइस के डिस्प्ले, बैटरी और दूसरे इंटरनल पार्ट्स को डैमेज कर सकती है। ध्यान रहे कि फोन को जोर से झटकें नहीं और लेंस को ओपन करके खुद साफ न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस से डीजल आयात पर Donald Trump का फैसला अवैध, US Lawmakers ने उठाए सवाल
    Next Article
    iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment