Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

    8 hours ago

    3

    0

    एपल (Apple) कंपनी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। हालिए बहुप्रतीक्षित iPhone Duo के लॉन्च के साथ कंपनी एक और शानदार सरप्राइज लेकर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एपस स्टोर्स से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को फोन को पहली बार ऑन करते ही एक शानदार पर्सनल सरप्राइज मिलेगा।क्या है एपल का खास सरप्राइज?आपको बताते चलें कि, 23 अक्टूबर को जब iPhone Duo की आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरु होगी, इसको स्टोर पर खरीदने वाले कुछ ग्राहकों की इनिशियल सेटअप स्क्रीन उनके नाम के साथ कस्टमाइज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल रिटेल स्टोर्स में डिवाइस के बूट सिस्टम को कस्टमाइज करने की एक खास तकनीक मौजूद होगी। वहीं, जब ग्राहक पहली बार अपना नया iPhone Duo चालू करेंगे, तो स्क्रीन पर उनके नाम के साथ ही एक सुंदर सा ग्रीटिंग, जैसे "हैलो मार्क" नजर आएगा।किन ग्राहकों को मिलेगा ये खास एक्सपीरियंसरिपोर्ट के अनुसार, यह मजेदार और पर्सनल फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ iPhone Duo के लिए ही होगा। इसके साथ ही, यह कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग शुरुआत में सिर्फ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं को ही सपोर्ट करेगा। लेकिन, एपल इस शानदार फीचर को तकनीकी रुप से कैसे लागू करेगा, इसकी सटीक जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। आपको बताते चलें कि एपल ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का एलान किया है।कब से शुरू होगी प्री-बुकिंग?यदि आप iPhone Duo का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्तूबर, शुक्रवार शाम 5:30 बजे से शुरु हो जाएगी। वहीं, एपल रिटेल स्टोर्स पर बिक्री और ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करने की सुविधा 23 अक्टूबर से शुरु होने वाली है।आईफोन डूओ के फीचर्स- असल में आईफोन डुओ में दो बेहतरीन Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। इसकी अंदर 7.6 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन दी गई है, बल्कि बाहर 5.4 इंट की कवर स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन पर सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।- यह फोन में ग्रेड 5 टाइटेनियम से बना है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। वहीं, इसमें फेस आईडी की जगह साइड बटन में टच आईडी दी गई है।- असल में यह फोन एपल के सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली A20 Pro प्रोसेसर लैस है, जिसे अत्याधुनिक 2nm प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।- आईफोन डुओ में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से बेहद एडवांस है।- फोल्डेबल फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
    Next Article
    लोनी में हार्डवेयर व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या, मंडोला के जंगल में मिला शव

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment