Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा:बेटे-बेटी और नाती के साथ जा रही थी, बाल-बाल बचा परिवार

    23 hours ago

    1

    0

    आगरा के सदर क्षेत्र में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण के दौरान मलबा गिरने से एक महिला घायल हो गई। हादसा अल्लाह बख्श चौराहे पर हुआ। महिला अपने बेटे-बेटी और नाती के साथ वहां से गुजर रही थी। मधु नगर के कमल विहार निवासी सीमा के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे वह परिवार के साथ अल्लाह बख्श चौराहे से गुजर रही थीं। इसी दौरान ऊपर पिलर पर काम कर रहे कर्मचारियों की ओर से मलबा नीचे गिराया गया, जो सीधे सीमा के ऊपर आ गिरा। हादसे में उन्हें चोट आई, जबकि परिवार के बाकी लोग बाल-बाल बच गए। बैरिकेडिंग और सुरक्षाकर्मी नहीं होने का आरोप सीमा का आरोप है कि मेट्रो निर्माण के दौरान मौके पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। काम वाली जगह पर बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी और नीचे से गुजर रहे लोगों को भी नहीं रोका गया। हादसे के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं। महिला ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान हुई लापरवाही की जांच की जा रही है। मेट्रो निर्माण के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर नीचे से गुजर रहे लोगों की सुरक्षा और काम के दौरान बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने पुराने नेताओं पर फिर जताया भरोसा:आगरा के 4 वरिष्ठ नेताओं को बनाया अलग-अलग जिलों का प्रभारी
    Next Article
    प्रयागराज तेलियरगंज मेले में युवकों के बीच मारपीट:पुलिस ने लाठी चलाकर हंगामा शांत कराया, कुछ को समझाकर हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment