Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने पुराने नेताओं पर फिर जताया भरोसा:आगरा के 4 वरिष्ठ नेताओं को बनाया अलग-अलग जिलों का प्रभारी

    22 hours ago

    1

    0

    विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने संगठन को और मजबूती देने के लिए जिला प्रभारियों में बदलाव किया है। संगठन में समन्वय के लिए बदले गए प्रभारियों में जातिगत समीकरण के साथ ही पार्टी के पुराने नेताओं को साधने का प्रयास किया गया है। इसमें आगरा के 4 ऐसे नेता हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया गया है। चारों पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ-साथ काफी भरोसेमंद भी रहे हैं। इनका राजनीतिक अनुभव भी अच्छा-खासा है। ऐसे में पार्टी ने इन्हें दूसरे जिलों में संगठन को और मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। अब विस्तार से पढ़िये... भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार शाम को जिला प्रभारियों की सूची जारी की। आगरा महानगर प्रभारी ब्रज बहादुर को बनाया गया है और जिला के प्रभारी घनश्याम लोधी बनाए गए हैं। ब्राह्मण समाज से आने वाले ब्रज बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। लोधी समाज से मथुरा के घनश्याम लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। वो भी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। अब तक आगरा महानगर के प्रभारी धमेंद्र सिंह और जिले के प्रभाारी अमित वाल्मीकि थे। आगरा के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी वहीं, आगरा के प्रमोद गुप्ता को मथुरा प्रभारी बनाया गया है। गिर्राज सिंह कुशवाहा को फिरोजाबाद महानगर, श्याम भदौरिया को मैनपुरी और अनिल चौधरी को हाथरस जिले की कमान सौंपी गई है। चारों पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रमोद गुप्ता आगरा महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे शुरुआत से ही भाजपा का झंडा उठाकर चल रहे हैं। पार्टी के काफी वरिष्ठ और भरोसमंद नेताओं में उनकी गिनती होती है। श्याम भदौरिया जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा से पहले वे बजरंग दल में सक्रिय थे। 2017 में जब भाजपा की जिले में प्रचंड जीत हुई थी, आगरा की सभी 9 सीटों पर भाजपा चुनाव जीती थी, तब वे जिलाध्यक्ष थे। अनिल चौधरी ब्रजक्षेत्र की टीम में महामंत्री का दायिक्त संभाल चुके हैं। इससे पहले वे जिले की टीम में भी थे। किसान मोर्चा में भी वे सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। चुनावी गणित बैठाने में उन्हें महारत हासिल है। गिर्राज सिंह कुशवाहा भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में गठित हुई ब्रजक्षेत्र की टीम में उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्रियों की नाराजगी पर IAS आशीष गोयल-अनिल कुमार को हटाया:अमृत अभिजात फिर ताकतवर हुए, यूपी में 10 IAS के तबादले
    Next Article
    आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा:बेटे-बेटी और नाती के साथ जा रही थी, बाल-बाल बचा परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment