Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मंदिर, मस्जिद और मजार पर चला बुलडोजर:एक-एक करके ध्वस्त किया गया, तालाब की जमीन पर बने थे; भारी फोर्स रही मौजूद

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को तालाब की जमीन पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। करीब 3 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान बुलडोजर से तीनों को हटा दिया गया। इस दौरान मौके पर कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। दरअसल, सदर तहसील के अंगूठी गांव में लगभग 22.5 बीघा भूमि तालाब की है। आरोप है कि इस भूमि पर कुछ लोगों ने मंदिर, मस्जिद और मजार बनाकर कब्जा कर लिया था। मामले को लेकर ग्रामीणों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सबसे पहले मंदिर, फिर मस्जिद और उसके बाद बीच में बने मजार को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान गांव और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। देखिए 2 तस्वीरें… 250 साल पुराना था मजार ग्रामीणों ने बताया- मस्जिद को 1995 में कराया गया था, जबकि साल 2000 में मंदिर बना था। वहीं, परिसर में मौजूद मजार करीब 250 साल पुराना है। यहां पर बजरंग बली की मंदिर थी। इसके अलावा मां महाकाली और शिव परिवार की प्रतिमाएं भी थीं। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले प्रतिमाओं को सुरक्षित रूप से गांव के दूसरे मंदिर में मूर्ति को शिफ्ट कर दिया। वहीं, मस्जिद के सेवक खादिम मुनीशा खान ने बताया- यहां हम तीन पीड़ियाों से सेवा कर रहे हैं। मजार को "ताल वाली दरगाह" और मस्जिद को "अहमद रजा मस्जिद" के नाम से जाना जाता था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मस्जिद, मंदिर और मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अमृत सरोवर तालाब की जमीन पर बने थे तीनों धार्मिक ढांचे जानकारी के अनुसार, ब्लॉक बिचपुरी के अंगूठी गांव में अछनेरा-बिचपुरी रास्ते के किनारे करीब 22.5 बीघा जमीन तलाब की है। इस तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाना है। यहां पर मंदिर, मस्जिद और मजार होने से तालाब को विकसित होने में दिक्कत हो रही थी। ग्रामीण लंबे समय से इस भूमि को मुक्त कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने कोर्ट में याचिका दायर की। एनजीटी की मुख्य पीठ तक पहुंचा था मामला तालाब की भूमि पर अतिक्रमण का मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की मुख्य पीठ, नई दिल्ली में पहुंचा। सुनवाई के बाद एनजीटी ने तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय ने 9 जून को भूमि खाली कराने का आदेश जारी किया। सुबह से ही प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुधवार सुबह करीब 7 बजे से प्रशासन और पुलिस की टीम गांव में पहुंच गई थी। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद गांव को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया। आसपास के गांवों में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह करीब 9 बजे प्रशासन बुलडोजर के साथ गांव पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर, मस्जिद और मजार को हटाकर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उपजिलाधिकारी बोले- शांतिपूर्ण ढंग से हुई कार्रवाई सदर उपजिलाधिकारी सचिन राजपूत ने बताया- कोर्ट और एनजीटी के निर्देशों पर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - 20 रुपए ज्यादा लेने पर 10 लाख का जुर्माना लगा:अलीगढ़ में 340 की सिगरेट 360 में बेची, कोर्ट ने दुकानदार-कंपनी पर कार्रवाई की यूपी के अलीगढ़ में सिगरेट के पैकेट में 20 रुपए ज्यादा लेने पर दुकानदार और सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगा है। दुकानदार ने सिगरेट पैकेट पर 340 रुपए लिखा था, फिर भी 360 रुपए ले लिए थे। ग्राहक ने दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट किया, फिर उसने पेमेंट का प्रिंट आउट निकालकर उपभोक्ता फोरम कोर्ट में शिकायत कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी स्टेज डांसर ने नोएडा में गालियां दीं:सेल्फी लेने पर युवकों को धक्का मारा; 'कमर छूने' विवाद पर बोलीं- पुलिस ने इंस्टा आईडी बंद कराई
    Next Article
    बदायूं में सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत:ई-रिक्शा पर बैठी थीं, ट्रैक्टर ने रौंदा; शादी का शगुन देने जा रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment