Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नाली विवाद में युवक की हत्या की:पड़ोसियों ने सरिया और लोहे के पाइप से किया हमला, तीन घायल; सात पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नाली के विवाद ने मंगलवार देर रात 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने सरिया, लोहे के पाइप और लाठियों से हमला कर युवक और उसके परिवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवक के पिता जगत सिंह और भाई अंशुल गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार की तहरीर के पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखिए हत्या के बाद सामने आई कुछ तस्वीरें… अब जानिए पूरा घटनाक्रम विस्तार से… यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई, जब जगत सिंह का अपने पड़ोसियों रवि, प्रमोद और अन्य लोगों से नाली के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि रवि, प्रमोद, आनंद, राहुल और कमल सिंह सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर सरिया, लोहे के पाइप और लाठियों से जगत सिंह और उनके बेटों अमित व अंकुश पर हमला कर दिया। हमले में जगत सिंह और उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 22 वर्षीय अमित की बुधवार सुबह मौत हो गई। अमित के पिता जगत सिंह ने बताया कि उनके बेटे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। मृतक अमित के चाचा राजन सिंह ने बताया कि कल शाम को 3:00 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन एक बार फिर शाम करीब 8 बजे आरोपी पक्ष ने लाठी डंडे और लोहे की रोड से हमला बोल दिया। जिसमें अमित के सर में चोट लगी और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अमित के पिता जगत सिंह और भाई अंशुल घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान अमित की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है- एसीपी एत्मादपुर, देवेश कुमार सिंह
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में होली की धूम,कमिश्नर ने अधिकारियों संग किया डांस:सड़कों पर उड़ रहा अबीर गुलाल, युवा होली की मस्ती में एक दूसरे को रंग रहे
    Next Article
    बस्ती में पारंपरिक 'कपड़ा फाड़ होली' का उत्साह:शहरभर में अबीर-गुलाल से रंगीन हुआ माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment