Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में ऑटो की टक्कर से युवक की मौत:नवीगंज बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के नवीगंज चौकी क्षेत्र में एक मोपेड सवार युवक की ऑटो की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। यह घटना बुधवार को बेवर के पास हुई। सूचना मिलने पर परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रेमपुर नगला देवी निवासी 45 वर्षीय अशोक जाटव, पुत्र रामबहादुर, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे नवीगंज बाजार से मोपेड पर अपने गांव लौट रहे थे। हाइवे स्थित ग्रीन डायमंड होटल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अशोक की गर्दन में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, तो आक्रोशित परिजनों ने अशोक के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक अशोक के परिवार में एक अविवाहित पुत्र, दो विवाहित पुत्रियां और दो अविवाहित पुत्रियां हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में मिला कुशीनगर के युवक का शव:शीशम के पेड़ पर लटका था, सुसाइड या मर्डर, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    चित्रकूट में घर का ताला तोड़कर चोरी:छात्र की फीस के ₹10 हजार सहित नकदी और सामान पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment