Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नीट परीक्षार्थी बोले तैयारी अच्छी पर कॉम्पीटशन ज्यादा:सरकार को बढ़ानी चाहिए सीट, जिले में 21 केंद्रो पर 10 हजार अभियर्थी हो रहे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में आज आयोजित हो रही NEET-UG परीक्षा में 10,061 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए शहर में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके। वहीं, परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी तैयारी अच्छी है, लेकिन असली परिणाम परीक्षा के बाद ही पता चलेगा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई अभ्यर्थी मीनू और इकरा ने बताया कि उनकी तैयारी ठीक है, लेकिन बढ़ते प्रतियोगिता स्तर के कारण कटऑफ काफी ज्यादा हो जाती है। उन्होंने सरकार से मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की, क्योंकि जहां सीटें हजारों में हैं, वहीं परीक्षार्थियों की संख्या करीब 25 लाख तक पहुंच चुकी है। अभ्यर्थी मीनू ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग बेहद कड़ी होती है, जिसमें ईयररिंग, नोजपिन और जूते तक उतरवा लिए जाते हैं। वहीं देशभर में इस परीक्षा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। लगभग 25 से 26 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए 552 शहरों में करीब 5,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आगरा में परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को दोपहर 12:00 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया, जो 1:15 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 1:15 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए 1:15 बजे तक अपनी सीट पर बैठना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी। इस दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अष्टभुजा मंदिर गर्भगृह में पानी का रिसाव:मिर्जापुर में विंध्याचल धाम में संरचना और व्यवस्था पर चिंता
    Next Article
    PSL 2026 में विजेता टीम को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी, IPL के मुकाबले करोड़ों रुपये का है अंतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment