Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज पुलिस ने ठगी करने वाली 4 महिलाएं पकड़ीं:शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नकदी-जेवर बरामद

    1 hour ago

    2

    0

    महराजगंज जनपद की सिंदुरिया पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी और जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था। गिरोह के सदस्य शादीशुदा महिलाओं को अविवाहित बताकर शादी का ढोंग रचते थे। वे लड़के वालों से नकदी और जेवर लेने के बाद किसी बात पर विवाद पैदा कर फरार हो जाते थे। बीते 2 मई को उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से रंजीत चौहान अपने परिजनों के साथ सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में शादी करने आए थे। इस दौरान जितेंद्र नामक व्यक्ति और उसके साथ चार महिलाओं ने खाने-पीने और शादी कराने के नाम पर उनसे लगभग 1 लाख रुपये और कुछ जेवर धोखे से ले लिए। इसके बाद उन लोगों ने बिना किसी बात के विवाद करते हुए रंजीत चौहान और उनके परिजनों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ठगी करने वाली चार महिलाओं में से एक अंजलिका पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसे अविवाहित बताकर उसका नाम पूजा बताया गया था और उसी के साथ शादी का ढोंग रचाकर ठगी की गई थी। इस गिरोह का एक सदस्य जितेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार महिलाओं पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी पुलिस छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार
    Next Article
    सहारनपुर में सहेली के बेटे की हत्या:दोस्त के परिवार को दुकान बेची थी, पैसे न लौटाने पर नदी में फेंका, सीसीटीवी से पकड़ी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment