Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के 25 केंद्रों पर नीट का एग्जाम:11532 परीक्षार्थी दे रहे है परीक्षा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

    1 hour ago

    2

    0

    बरेली जिले में आज मेडिकल के सबसे बड़े प्रवेश द्वार नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। कुल 25 केंद्रों पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं, जहाँ 11532 अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक निर्धारित है, लेकिन सुरक्षा जांच और लंबी औपचारिकताओं के कारण परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना सुबह 11:30 बजे से ही शुरू हो गया। इन प्रमुख कॉलेजों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को नीट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें विष्णु इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया, एसवी इंटर कॉलेज, बरेली कॉलेज (ब्लॉक ए से ई), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और तीनों पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय (एनईआर, जेआरसी, जेएलए) शामिल हैं। इनके अलावा ग्रामीण इलाकों और शहर के बाहरी छोर पर स्थित सीबीगंज इंटर कॉलेज और रिठौरा के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में भी सेंटर आवंटित किए गए हैं। ड्रेस कोड और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षार्थियों को केवल हल्के कपड़े पहनकर आने की अनुमति है। पूरी बांह के कपड़े या ऊंची हील वाले जूतों पर पाबंदी है। साथ ले जाना न भूलें ये जरूरी दस्तावेज केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो अनिवार्य है। पीने के पानी के लिए केवल पारदर्शी बोतल ही अंदर ले जाई जा सकेगी। प्रशासन ने बैंक से प्रश्न पत्र लाने और परीक्षा के बाद ओएमआर शीट के संकलन के लिए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और डीएवी इंटर कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि हर केंद्र पर सीसीटीवी और जैमर्स के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सहेली के बेटे की हत्या:दोस्त के परिवार को दुकान बेची थी, पैसे न लौटाने पर नदी में फेंका, सीसीटीवी से पकड़ी गई
    Next Article
    नीट यूजी शुरु, एग्जाम सेंटर में पहुंचे परीक्षार्थी:पुलिस व एजेंसी के लोगों ने की सघन चेकिंग , बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment