Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ऑटो ड्राइवर से समलैंगिक सेक्स किया:मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में 14 फरवरी को विजयपाल की हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मार कर नाले में फेंक गए थे। सैंया पुलिस को स्थानीय लोगों ने नाले में शव की सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया- हम लोगों ने 300 रुपये में ऑटो बुक किया। साथ में शराब पी। इसके बाद ऑटो चालक के साथ सेक्स करने का मन किया। उसने इसका विरोध किया। हम लोगों ने जबरन उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद हत्या करके नाले में फेंक दिया। अब पढ़िए पूरा मामला.. आरोपियों ने बताया- 4 फरवरी को सैंया चौराहे से मनिया जाने के लिए 300 रुपये किराए पर ऑटो-रिक्शा बुक किया था। दोपहर करीब 3 बजे के करीब ऑटो में बैठने के बाद सैंया चौराहे से दो बोतल बीयर खरीदी। इसके बाद ऑटो-ड्राइवर के साथ मिलकर पी। एक घंटे बाद मनिया पहुंच गए। वहां हम करीब एक घंटे रुके। मनिया से निकलने से पहले करीब 5:30 बजे एक शराब की बोतल खरीद कर ऑटो-रिक्शा में बैठ गए। चलती ऑटो में ही तीनों ने शराब पी। 7 बजे करीब वापस सैंया पहुंचे। वहां शराब के ठेके के सामने पुल के नीचे ऑटो-रिक्शा खड़ा कर दिया। फिर अंग्रेजी ठेके से शराब खरीद कर कैंटीन में बैठकर पी। इसके बाद ऑटो ड्राइवर से दोनों ने लादूखेड़ा छोड़ने के लिए कहा। दोनों ने ऑटो चालक के साथ गलत हरकत शुरू कर दी जैसे ही ऑटो समय 8 बजे करीब रेलवे ओवरब्रिज से हो कर गुजर रहा था। तो दोनों के मन में ऑटो वाले के साथ सेक्स करने का किया। दोनों ने ऑटो चालक के साथ गलत हरकत शुरू कर दी, लेकिन ऑटो रेलवे ओवरब्रिज के उपर था, उसने कुछ कहना सही नहीं समझा। इसे ऑटो में बैठे दोनों युवक को लगा, कि ये भी सेक्स के लिए तैयार है। जबरन सेक्स किया ओवरब्रिज से उतरने के बाद चालक ने ऑटो को रोक लिया। बैड टच का विरोध किया, तो तीनों में बहस हुई। इसके बाद दोनों ने चालक को मारा और ब्रिज के नीचे गंदे नाले की तरफ ले गए। वहां उसका जबरन उसका पैंट और अंडर गार्मेंट्स उतार दिया। फिर उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद ड्राइवर ने दोनों से छूट कर भागने की कोशिश की। जैसे ही वह नाला पार करने की कोशिश करने लगा, तो उसे धक्का दे दिया। इससे वो नाले में मुंह के बल गिर गया। ओवर ड्रिंक किए होने की वजह से वो नाले में गिरने की वजह से खुद को बचा नहीं पाया। जिससे नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने कहा- मेरा भाई ऑटो चलाता था मृतक के भाई ने बताया -उसका भाई आगरा जिले में ऑटो चलाता है। वह काफी दिनों से लापता है उसका फोन बंद जा रहा है। नाले में शव मिलने के बाद उसने आशंका जताई थी कि वह लाश उसके भाई की है। उसे किसी ने सजिशन मारा है, इसके बाद सैया पुलिस टीम द्वारा एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम को इस हत्या की जांच में लगाया गया। डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया-14 फरवरी को दो अज्ञात व्यक्ति ड्राइवर को लिवाकर ले गए थे। अगले दिन उसका शव सैंया-इरादतनगर मार्ग पुल की रपट में मिला था। उसके भाई हुकम सिंह ने थाना सैंया पर तहरीर दी थी कि उसके भाई की साजिशन हत्या की गई है। जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने विजयपाल के कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान नाले में ही छोड़ दिया था। पुलिस ने लादूखेड़ा पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से विजयपाल के आधार कार्ड, डीएल, फोटो, ऑटो-रिक्शा की आरसी, सेल डीड, शपथ पत्र बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लादूखेड़ा निवासी राकेश और मनोज के रूप में हुई है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… EX मुस्लिम यूट्यूबर को चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे, 2 पुलिसवालों को लगी गोली; 20 राउंड फायरिंग गाजियाबाद में रविवार रात यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया। लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। जबकि अन्य 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है। यूट्यूबर पर हमले के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र में बदमाश से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक 20 राउंड फायरिंग हुई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बलिया में डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, रातभर लाश के साथ बैठा; बेटी रोती रही
    Next Article
    सोनीपत की नहर में डूबा यूपी का युवक:पेड़ से रस्सी बांधकर पानी में उतरा, पैर फिसलने की आशंका, वेल्डिंग का काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment