Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनीपत की नहर में डूबा यूपी का युवक:पेड़ से रस्सी बांधकर पानी में उतरा, पैर फिसलने की आशंका, वेल्डिंग का काम करता था

    9 hours ago

    1

    0

    सोनीपत में रोहतक रोड पर स्थित रिलायंस नहर में 20 वर्षीय युवक के डूबने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वेल्डिंग का काम करता था जानकारी के अनुसार यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला आमिर रोहतक रोड के पास स्थित एक निर्माणाधीन फार्म हाउस में वेल्डिंग का काम करता था। वह करीब 3 से 4 दिन पहले ही काम के सिलसिले में यहां आया था। साथी मजदूरों के मुताबिक वह रोजाना की तरह काम पर था, लेकिन अचानक नहर की ओर चला गया। रस्सी के सहारे उतरने की कोशिश बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमिर ने एक पेड़ से रस्सी बांधकर उसके सहारे नहर में उतरने की कोशिश की। आशंका है कि संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि साथियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम कर रही लगातार तलाश घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवक को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। परिजनों को दी गई सूचना, गांव में चिंता का माहौल घटना की जानकारी आमिर के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि परिवार को सूचना मिलते ही वे भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। युवक के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ऑटो ड्राइवर से समलैंगिक सेक्स किया:मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो
    Next Article
    ईरान में खामेनेई की शहादत पर लखनऊ में शोक:कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शिया बहुल इलाकों में पहुंचे, जताई संवेदना, केंद्र की चुप्पी पर निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment