Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बलिया में डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, रातभर लाश के साथ बैठा; बेटी रोती रही

    14 hours ago

    1

    0

    बलिया में एक युवक ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद पति मिथुन भागने की जगह सुबह तक पत्नी पार्वती की लाश के पास ही बैठा रहा। उसकी 6 साल की बेटी भी पूरी रात मां की लाश के पास रोती रही। सुबह होते ही मिथुन पत्नी की लाश और बेटी को छोड़कर भाग गया। बेटी के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वारदात 26 फरवरी की है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च को प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में ऑटो ड्राइवर से कुकर्म किया: मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो आगरा में 14 फरवरी को विजयपाल की हत्या करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मार कर नाले में फेंक गए थे। सैंया पुलिस को स्थानीय लोगों ने नाले में शव की सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर आगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया- हम लोगों ने 300 रुपये में ऑटो बुक किया। साथ में शराब पी। इसके बाद ऑटो चालक के साथ सेक्स करने का मन किया। उसने इसका विरोध किया। हम लोगों ने जबरन उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद हत्या करके नाले में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर... उन्नाव पुलिस ने सड़क किनारे खड़ा कराया ट्रक, जा भिड़ी रोडवेज बस, 3 यात्रियों की मौत, 11 घायल उन्नाव में पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने एक्सीडेंट का शिकार एक ट्रक को एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा करा दिया था। एक घंटे बाद ही इस ट्रक से एक तेज रफ्तार रोडवेज बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर सो रहे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। सभी एक-दूसरे पर गिरने लगे। कुछ यात्री तो बस की बॉडी के नीचे दब गए। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया- बस में कुल 35 लोग सवार थे। आगरा फोर्ट डिपो की यह सरकारी रोडवेज यह बस लखनऊ से आगरा जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर… अलीगढ़ में टूटी स्कूल बस से गिरकर बच्ची की मौत, RTO और RI सस्पेंड अलीगढ़ में स्कूल बस से छात्रा की कुचलकर मौत के मामले में आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई चंपा लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने वंदना सिंह को वाहनों की चेकिंग न करने पर और चंपा लाल को जर्जर हालत में बस होने के बावजूद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर सस्पेंड किया है। बच्ची के पिता ने कहा- मैंने पेरेंट्स टीचर मीटिंग में मैनेजमेंट के सामने हाथ जोड़कर जर्जर बस की शिकायत भी की थी। लेकिन, किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंगीरी थाने में माउंट देवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव और बस ड्राइवर चंद्रप्रकाश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर... गोरखपुर में लड़की की शादी तय हुई तो युवक ने दी धमकी, बोला- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा गोरखपुर में 26 साल की युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रविवार को राजघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी फिरोज अहमद (35) उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा है। वह कहीं से मोबाइल नंबर हासिल कर जबरन बात करने लगा और घर बदलने के बाद भी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता रहा। हाल ही में फिरोज शादी का दबाव बनाने लगा, जिससे बेटी भयभीत रहने लगी। पिता के अनुसार, बेटी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही फिरोज उग्र हो गया। 28 फरवरी को घंटाघर इलाके में रास्ता रोककर उसने दोबारा छेड़छाड़ की और धमकी दी कि अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा। परिवार ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन फिरोज नहीं माना। इसके बाद राजघाट थाने में तहरीर दी गई। पढ़ें पूरी खबर... रामनवमी पर 26 मार्च को रामलला का सूर्यतिलक, 19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी विशेष पूजन चैत्र शुक्ल नवमी यानी 26 मार्च को अयोध्या में रामनवमी का पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का प्राकट्योत्सव होगा और उनके ललाट पर सूर्य तिलक किया जाएगा। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ होगी। श्रीराम मंदिर परिसर में 9 दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार, चतुर्वेद पारायण, धार्मिक ग्रंथों का पाठ और हवन-पूजन चलेगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति रामनवमी के दिन होगी। सूर्य तिलक की वैज्ञानिक व्यवस्था के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आप्टिका (बेंगलुरु) और आईआईएएफ के साथ दस वर्षों का अनुबंध किया है, जिसके तहत हर वर्ष निर्धारित समय पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर केंद्रित की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर... काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर वसूली, 8 आरोपी गिरफ्तार काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन और वीआईपी रूट के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 8 युवकों को चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ये लोग दर्शन कराने का झांसा देकर श्रद्धालुओं से रुपए ऐंठते थे। पैसे लेने के बाद उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो जाते थे। विरोध करने पर दुर्व्यवहार और मारपीट की भी शिकायतें सामने आई हैं। मुखबिर की सूचना और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर के आसपास से सभी आरोपियों को दबोच लिया। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के ही निवासी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- अमेरिका ने पाकिस्तानी एयरस्पेस से ईरान पर हमला किया:ईरानी कमांडर की PAK को धमकी; कहा- अगर ये सच है तो कीमत चुकानी होगी
    Next Article
    आगरा में ऑटो ड्राइवर से समलैंगिक सेक्स किया:मारकर नाले में फेंका, 300 में बुक किया था ऑटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment